महिला इंडियन टी-20 लीग : इन पांच फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

महिला इंडियन टी-20 लीग को लेकर भारतीय बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने इसके लिए इच्छुक पार्टियों से आवेदन मांगे हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
महिला इंडियन टी-20 लीग : इन पांच फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

महिला इंडियन टी-20 लीग को लेकर भारतीय बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने इसके लिए इच्छुक पार्टियों से आवेदन में मांगे हैं। इसके बाद ही फ्रेंचाइजी की नीलामी होगा और फिर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीद अपनी टीम बनाएंगे। महिला इंडियन टी-20 लीग का पहला सीजन मार्च में शुरू होगा।

Advertisment

इन पांच फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में दिखाई रूचि

इस बीच इंडियन टी-20 लीग इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई ने महिला टीम के लिए बोली लगाने की उम्मीद में आईटीटी दस्तावेज हासिल कर लिया है। चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कन्फर्म किया है कि उन्होंने महिला इंडियन टी-20 लीग के लिए दस्तावेज के लिए आवेदन किया है।

वहीं राजस्थान फ्रेंचाइजी के चेयरमैन रंजीत बारठाकुर ने भी महिला इंडियन टी-20 लीग टीम के लिए बोली लगाने के लिए आईटीटी दस्तावेज हासिल करने में अपनी रुचि की पुष्टि की है। राजस्थान के चेयरमैन रंजीत बारठाकुर ने कहा, 'हम बोली दस्तावेज ले रहे हैं।'

बता दें कि चेन्नई और राजस्थान के अलावा महिला टीम खरीदने में इंटरेस्ट दिखाने वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता, पंजाब और दिल्ली हैं। भारतीय बोर्ड ने महिला इंडियन टी-20 लीग में टीम खरीदने के लिए कोई बेस प्राइस निर्धारित नहीं की।

Advertisment

उद्घाटन संस्करण में काफी दर्शकों के आने की संभावना

महिला इंडियन टी-20 लीग को लेकर पिछले काफी समय से बहस चल रही है, लेकिन इसके शुरू होने के आसार है, क्योंकि भारत में पिछले कुछ सालों से महिला क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे टी-20 मैच में 47000 से अधिक दर्शक पहुंचे थे।

आपको बता दें कि महिला U-19 विश्व कप भी आयोजन 14 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहा है। फिर फरवरी में महिला 20-20 विश्व कप 2023 निर्धारित है। इसलिए मार्च में महिला इंडियन टी-20 लीग के उद्घाटन संस्करण में भारी दर्शकों के आने की संभावना है।

Cricket News India General News T20-2022 Harmanpreet Kaur