Advertisment

महिला टी-20 एशिया कप 2022: डालिए एक नजर टूर्नामेंट के शेड्यूल, टीमों, कब-कहां देखे समेत अन्य विवरण पर

मेन्स एशिया कप 2022 के सफलता पूर्वक समाप्त होने के बाद अब अगले महीने अक्टूबर में वुमेन्स एशिया कप की शुरुआत होने वाली है।

author-image
Justin Joseph
New Update
महिला टी-20 एशिया कप 2022: डालिए एक नजर टूर्नामेंट के शेड्यूल, टीमों, कब-कहां देखे समेत अन्य विवरण पर

Indian Women's Team (Photo Source: Twitter)

मेन्स एशिया कप 2022 के सफलता पूर्वक समाप्त होने के बाद अब अगले महीने अक्टूबर में वुमेन्स एशिया कप की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। भातीय महिला टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम किया।

Advertisment

महिला क्रिकेट के इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का चौथा संस्करण रॉबिन राउंड प्रारूप में खेला जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में छह मैच खेलेगी और अंकतालिका में टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस आर्टिकल में महिला टी-20 एशिया कप 2022 के सभी टीमों, स्थान, प्रसारण और अन्य तमाम चीजों के बारे में बात की गई है।

सेमीफाइनल और फाइनल सहित टूर्नामेंट के सभी मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैचों का प्रसारण टेलीविजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

बांग्लादेश- टीम की घोषणा अभी बाकी है।

Advertisment

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव , के.पी. नवगीर

रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

पाकिस्तान- बिस्माह मरूफ (कप्तान), एमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर) और तुबा हसन।

Advertisment

रिजर्व खिलाड़ी: नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, उम्मे हानी और वहीदा अख्तर

श्रीलंका- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कौशिनी नुथ्यंगा, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शेहानी, मदुशिका मेथथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, अचहरिका सेवावंडी

थाईलैंड- टीम की घोषणा अभी बाकी है।

मलेशिया- विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), मास एलिसा (वीसी), साशा आज़मी, ऐसा एलीसा, आइना हमीज़ा हाशिम, एल्सा हंटर, जमहीदया इंतान, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, वान जूलिया (विकेटकीपर), धनुसरी मुहुनन, आइना नजवा (विकेटकीपर), नुरिल्या नतास्या, नूर अरियाना नात्स्या, नूर दनिया स्यूहादा, नूर हयाती ज़कारिया।

यूएईटीम की घोषणा अभी बाकी है

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल- 

1 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम थाईलैंड (2 pm IST)
                        भारत बनाम श्रीलंका (6:30 pm IST)
2 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम मलेशिया (2 pm IST)
                        श्रीलंका बनाम यूएई (6:30 pm IST)
3 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (2 pm IST)
                        भारत बनाम मलेशिया (6:30 pm IST)
4 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम थाईलैंड (2 pm IST)
                     भारत बनाम यूएई (6:30 pm IST)
5 अक्टूबर – यूएई बनाम मलेशिया (2 pm IST)
6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड (2 pm IST)
                        बांग्लादेश बनाम मलेशिया (6:30 pm IST)
7 अक्टूबर – थाईलैंड बनाम यूएई (2 pm IST)
                        भारत बनाम पाकिस्तान (6:30 pm IST)
8 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम मलेशिया (2 pm IST)
                       भारत बनाम बांग्लादेश (6:30 pm IST)
9 अक्टूबर  – थाईलैंड बनाम मलेशिया (2 pm IST)
                         पाकिस्तान बनाम यूएई (6:30 pm IST)
10 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (2 pm IST)
                          भारत बनाम थाईलैंड (6:30 pm IST)
11 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम यूएई (2 pm IST)
                         पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (6:30 pm IST)
13 अक्टूबर – सेमीफाइनल 1: टीम 1 बनाम टीम 4 (2 pm IST)
                        सेमीफाइनल 2: टीम 2 बनाम टीम 3 (6:30 pm IST)
15 अक्टूबर – फाइनल
Cricket News India General News T20-2022 Women's Asia Cup 2022