/sky247-hindi/media/post_banners/xzNnwLHosPWVMXOqbt7N.jpg)
महिला टी-20 लीग के पहले सीजन के लिए एलिसा हीली को यूपी की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम मैनेजमेंट ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि हाल ही में हुए नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को यूपी फ्रेंचाइजी ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। यूपी की टीम में हीली समेत 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है।
कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद एलिसा काफी उत्सुक हैं और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महिला टी-20 लीग एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हमारे पास एक शानदार टीम है। हमें अब मैदान में अपना बेस्ट देना है। हमारे पास सुंतलित स्क्वॉड है और हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
बता दें कि महिला टी-20 लीग का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। 23 दिन तक चलने वाले इस लीग में 5 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 22 मुकाबले होंगे। यूपी का पहला मैच गुजरात के साथ 5 मार्च को होगा।
महिला टी-20 लीग के पहले सीजन के लिए यूपी का स्क्वॉड:
एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, पार्शवी चोपड़ा, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख।
यहां देखें महिला टी-20 लीग 2023 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय | स्टेडियम |
| 4 मार्च | गुजरात बनाम मुंबई | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 5 मार्च | बैंगलोर बनाम दिल्ली | 3:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 5 मार्च | यूपी बनाम गुजरात | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 6 मार्च | मुंबई बनाम बैंगलोर | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 7 मार्च | दिल्ली बनाम यूपी | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 8 मार्च | गुजरात बनाम बैंगलोर | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 9 मार्च | दिल्ली बनाम मुंबई | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 10 मार्च | बैंगलोर बनाम यूपी | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 11 मार्च | गुजरात बनाम दिल्ली | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 12 मार्च | यूपी बनाम मुंबई | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 13 मार्च | दिल्ली बनाम बैंगलोर | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 14 मार्च | मुंबई बनाम गुजरात | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 15 मार्च | यूपी बनाम बैंगलोर | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 16 मार्च | दिल्ली बनाम गुजरात | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 18 मार्च | मुंबई बनाम यूपी | 3:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 18 मार्च | बैंगलोर बनाम गुजरात | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 20 मार्च | गुजरात बनाम यूपी | 3:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 20 मार्च | मुंबई बनाम दिल्ली | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 21 मार्च | बैंगलोर बनाम मुंबई | 3:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 21 मार्च | यूपी बनाम दिल्ली | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
| 24 मार्च | एलिमिनेटर | 7:30 PM | डीवाई पाटिल |
| 26 मार्च | फाइनल | 7:30 PM | ब्रेबोर्न |
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)