Advertisment

WPL 2024 Auction: दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने करोड़ों में खरीदा, रफ्तार देख हो जाएंगेे भौचक्के

Check out- WPL 2024 Auction: Mumbai Indians bought South Africa Pacer Shabnam Ismail for 1.2 crore- दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने करोड़ों में खरीदा, रफ्तार देख हो जाएंगेे भौचक्के

author-image
Joseph T J
New Update
Shabnam Ismail

Shabnam Ismail Mumbai Indians (Photo Source: X/Twitter)

WPL 2024 Auction: Women’s Premier League (WPL) 2024 ऑक्शन आज (9 दिसंबर) को मुंबई में हो रहा है। टूर्नामेंट अगले साल फरवरी या मार्च में खेला जाएगा। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर चैंपियन बनी थी। ऑक्शन में कुल 165 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया है। साउथ अफ्रीका की पूर्व दिग्गज गेंदबाज शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 20 लाख रूपए में खरीद लिया है। शबनम इस्माइल की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस का खेमा अब और ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। 

Advertisment

बैंगलोर और गुजरात के बीच छिड़ी थी जंग लेकिन मुंबई ने मारी बाजी

शबनम इस्माइल वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है। दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लिस्ट में वह सातवें नंबर पर काबिज है। शबनम के नाम महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद (128 किमी प्रति घंटे) फेंकने का रिकॉर्ड है।

आपको बता दें WPL 2024 Auction में शबनम इस्माइल को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने पहली बोली लगाई थी। लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच भी जंग छिड़ी हुई थी। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए 40 लाख के बेस प्राइज में उतरी शबनम को 1.2 करोड़ रूपए में खरीदा। 

ऐसा रहा है करियर

टी20 फॉर्मेट में शबनम इस्माइल के करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 113 मैच खेले हैं जिसमें 5.77 की इकोनाॅमी से कुल 123 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा उन्होंने 1 टेस्ट मैच में 3 और 127 वनडे मैचों में कुल 191 विकेट अपने नाम किए हैं।

Mumbai Indians wpl Shabnam Ismail