WPL 2024 Auction: गुजरात जायंट्स ने किया था रिलीज, 2 करोड़ की कीमत में बिकी यह खिलाड़ी अब दिल्ली को दिलाएगी ट्रॉफी

Check Out- WPL 2024 Auction: Australian Player Annabel Sutherland bought by Delhi Capitals for 2 crore- WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने किया था रिलीज, 2 करोड़ की कीमत में बिकी यह खिलाड़ी अब दिल्ली को दिलाएगी ट्रॉफी

author-image
Joseph T J
New Update
Annabel

Annabel Sutherland (Photo Source: X/Twitter)

Women’s Premier League (WPL) 2024 ऑक्शन आज (9 दिसंबर) को मुंबई में हो रहा। टूर्नामेंट अगले साल फरवरी या मार्च में खेला जाएगा। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर चैंपियन बनी थी। ऑक्शन में कुल 165 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया है। ऑक्शन में अब तक सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड है। जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रूपए में खरीदा। 

गुजरात जायंट्स ने कर दिया था रिलीज

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एनाबेल सदरलैंड पिछले सीजन गुजरात जायंट्स के लिए खेल रही थी। पिछले साल ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने एनाबेल सदरलैंड को 70 लाख रूपए में खरीदा था। लेकिन ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइज 30 लाख रूपए था। आगामी सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएगी। एनाबेल सदरलैंड का टी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।

महिला बिग बैश लीग में भी उन्होंने मेलबॉर्न स्टार्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। वूमेंस टी20 लीग में एनाबेल सदरलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 7 की औसत और 77.77 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए थे। सदरलैंड ने 4 पारियों में 57 की औसत और 11.52 की इकॉनमी से 3 विकेट भी चटकाए हैं, 2/56 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

wpl Delhi Capitals Gujrat Giants Annabel Sutherland