Ranji Trophy: 19 साल के यश धुल ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, दोनों पारियों में शतक ठोक बनाया रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए यश धुल ने दोनों पारियों में शतक लगाया है और इसके साथ ही ऐसा करने वाले वह तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
Yash Dhull (Photo source: Twitter)

Yash Dhull (Photo source: Twitter)

यश धुल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। हाल ही में उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता। इसके बाद मेगा ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने यश धुल को अपनी टीम में शामिल किया। इस बीच उन्होंने अपने रणजी डेब्यू मैच में दिल्ली की ओर से खेलते हुए दोनों पारियों में शानदार शतक लगाया है। इसके साथ ही वह क्रिकेटरों की एक अनोखी सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तमिलनाडु के खिलाफ मौजूदा सत्र में हासिल की।

Advertisment

यश धुल ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में डेब्यू पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। यश धुल ने दूसरी पारी में नाबाद 113 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके सलामी जोड़ीदार ध्रुव शौरी ने भी शतक लगाते हुए खेल को आखिरी दिन ड्रॉ पर समाप्त किया।

फ्रेंचाइजी ने शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट

दिल्ली की टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर रणजी डेब्यू में यश धुल की लगातार शतक बनाने की एक तस्वीर पोस्ट की। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी शानदार शतक लगाया था। इंडियन टी-20 लीग 2022 मेगा नीलामी में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा है और अब वह टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

1952/53 में रणजी डेब्यू पर नारी कॉन्ट्रैक्टर गुजरात के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर थे, जबकि विराग अवाटे ने एक दशक पहले 2012/2013 सीजन में महाराष्ट्र के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

शाहरुख खान दोहरे शतक से चूके

Advertisment

इससे पहले तमिलनाडु की ओर से शाहरुख खान ने पहली पारी में 194 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया। वह सिर्फ 6 रन से दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी तेजतर्रार पारी में 20 चौके और दस छक्के लगाए लगाए। उम्मीद है कि वह जिस तरह के फॉर्म में हैं, उन्हें जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का अवसर मिलेगा।

Cricket News India General News India Domestic Cricket