Advertisment

यशस्वी जायसवाल की सैलरी, कार कलेक्शन, गर्लफ्रेंड, बर्थडे, नेट वर्थ? जानें...

यशस्वी जायसवाल आईपीएल के बाद से काफी चर्चा में हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Yashasvi Jaiswal यशस्वी जायसवाल

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आए राजस्थान रॉयल्स और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का सफर मुंबई में तंबू में रात गुजारने से लेकर वेस्टइंडीज में अपने पहले ही टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने तक इतना आसान नहीं रहा। जायसवाल ने इस सफर के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया लेकिन कभी भी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत के दम पर इस युवा बल्लेबाज ने अपने परिवार को एक छोटे से घर से मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में पहुंचा दिया है।

Advertisment

इस आर्टिकल में हम आपको यशस्वी जायसवाल के लाइफ से जुड़ी हर बात बताएंगे। तो आइए जानें उनकी सैलरी, नेट वर्थ, कार कलेक्शन और गर्लफ्रेंड के बारे में जानें?

सालभर में इतना पैसा कमाते हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के क्रिकेट करियर की शुरुआत बेहद मुश्किल रही थी। पिताजी और अपने सपने को पूरा करने के खातिर जायसवाल ने 12 साल की उम्र में अपना घर छोड़कर मुंबई का सफर तय किया। महज 12 साल के जायसवाल को मुंबई में अपने शुरुआती रातें दूध डेयरी से लेकर आजाद मैदान में टेंटों के बीच गुजारना पड़ी। मगर जायसवाल ने कभी भी अपने घर भदोही (उत्तर प्रदेश)  जाने के बारे में नहीं सोचे।

Advertisment

लगातार मेहनत करने वाले यशस्वी को आखिरकार 2020 में अंडर-19 में बतौर सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम में चुना गया। तब से लेकर आज तक यशस्वी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने वाले जायसवाल को घरेलू  क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम में शामिल होने के रूप में मिला।

हालांकि गरीबी परिवार से आए जायसवाल ने हाल ही में मुंबई के ठाणे में एक 5BHK फ्लैट अपने परिवार के लिए लिया है। जायसवाल की कमाई की बात करें तो साल 2020 में  राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। अगले सीजन भी उन्हें इतनी ही रकम चुकाकर रिटेन किया गया। मगर अगले साल से उनकी कमाई बढ़ गई। साल 2022 में राजस्थान फ्रैंचाइजी ने उन्हें चार-चार करोड़ रुपये की फीस दी। यानी कुल मिलाकर जायसवाल आईपीएल से ही अबतक 12 करोड़ 80 लाख रुपये कमा चुके हैं।

कितनी है यशस्वी जायसवाल के नेट वर्थ?

Advertisment

साल 2023 में उनकी कुल नेटवर्थ करीब 23 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसके अलावा यशस्वी कुछ कंपनियों के एड में भी नजर आते हैं।

यशस्वी का कार कलेक्शन

युवा यशस्वी जायसवाल को फिलहाल कारों के साथ नहीं देखा गया है। इससे यह बात समझ आती है की शायद उन्हें कारों का इतना शौक नहीं।

यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड

गर्लफ्रेंड की बात करें तो ऐसा बताया जा रहा है की फिलहाल यशस्वी की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। शायद आगे आने वाले समय में वह किसी के प्यार में बोल्ड हो जाए।

Test cricket Cricket News India West Indies India Domestic Cricket West Indies vs India West Indies vs India 2023