टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ उनकी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं जा रहा है। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ एक तस्वीर शेयर कर और उसपर 'वाइफ' का कैप्शन देने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। अब उनके साथ एक बड़ी घटना हुई है, 16 फरवरी को रिपोर्ट सामने आई है कि एक दिन पहले मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के बाहर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर आठ लोगों ने हमला कर दिया।
बता दें कि यह घटना 15 फरवरी की है और इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने उन आठ लोगों के खिलाफ मुंबई के एक पांच सितारा होटल के बाहर क्रिकेटर के दोस्त की कार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने इस मामले की शिकायत की और उसके मुताबिक उन लोगों ने बेसबॉल के बैट से कार पर हमला किया।
पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से किया मना तो भड़के फैंस
उन्होंने यह भी कहा कि उन आरोपी लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर उन पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया।
आइए विस्तार से जानें क्या है मामला?
पृथ्वी शॉ डिनर के लिए सांताक्रूज के फाइव स्टार होटल पहुंचे। वहां कुछ लोग सेल्फी के लिए आए और शॉ ने उन्हें सेल्फी दी। इसके बाद फिर से वहीं फैंस अपने और दोस्तों को लेकर आए। लेकिन, पृथ्वी शॉ ने उन्हें सेल्फ़ी देने से मना कर दिया। पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और वह परेशान नहीं होना चाहते। इसके बावजूद फैंस जिद कर रहे थे और इसलिए शॉ के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और उनकी शिकायत की।
इसके बाद होटल मैनेजर ने उन्हें होटल से बाहर जाने को कहा। हालांकि, इस बात से नाराज फैंस बेसबॉल के बल्ले के साथ बाहर इंतजार करने लगे। उन्होंने शॉ के दोस्त की बीएमडब्ल्यू कार में तोड़फोड़ की और वाहन के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। इस बीच शॉ के दोस्त उन्हें दूसरी कार में भेजने में कामयाब रहे। आखिर में शॉ के दोस्त की कार जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रुकी। लेकिन, वहां एक महिला ने 50 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर राशि नहीं दी गई तो वह उसपर झूठा आरोप लगा देगी।
इसके बाद यादव ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि दो आरोपी सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर हैं। ऐसी खबर सुनने के बाद फैंस चौंक गए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा किए।
पृथ्वी शॉ के बारे में खबरों पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया इस प्रकार है:
— jetha hitler 🐦 (@baapofhollywood) February 16, 2023
An action hero pic.twitter.com/xM30P2PXAk
— jetha hitler 🐦 (@baapofhollywood) February 16, 2023
Prithwi saw be like:Pta nhi ese log mujhe hi kyu milte he
— neetaspirant (@neetaspiranthu) February 16, 2023
🤣🤣😂😂😂😂 pic.twitter.com/p8G2zZYStv
Dekh rhe ho na sai baba pic.twitter.com/kop7m8ovi0
— Ayush Saxena (@ayushsaxena06) February 16, 2023
@ayushmannk sir aapki script chori karli
— your neighbourhood milf (@aarush_notarush) February 16, 2023
Aise bsdk log India me hi milenge
— NIKHIL🇮🇳 (@nikhil_nsu) February 16, 2023
An action hero Ft.Pritvishaw
— CHAMIIIII🦥 (@chamikar09) February 16, 2023
Thanks for informing,
— Jerry Freak (@CozImFreak) February 16, 2023
I think in UPSC it will be huge topics
Thanks again @mufaddal_vohra
Ye bhai sahab ka luck hee kharab hein… ek na ek jhamele mein phaste rehte hein
— sidharth (@Sidharthap) February 16, 2023
Le his friends... pic.twitter.com/1B3Dm8m6M9
— Shivakumar (@Shivu9472) February 16, 2023
@ayushmannk sir An action hero ki script aapne yhi se churayi thi n
— Subran Yadav (@subran23) February 16, 2023
Kya ho Raha iske saath🤣🤣
— Shekhar Kabir (@ShekharKabir3) February 16, 2023
Select nahi hota, dusre kaando ke sath famous ho raha
Next Vinod Kambli
An action hero part 2...
— Sai Raghavendra (@Saismess) February 16, 2023
Yeh script toh kidhar suna hua lagta hai pic.twitter.com/kHvaSLgOEY
— @kushalThombare OFFICIAL (@kushalthombare) February 16, 2023