Advertisment

कोहली-धोनी से नफरत करते हैं युवराज सिंह!, इस कमेंट ने खोले सारे राज

युवराज सिंह के इस कमेंट ने धोनी और विराट कोहली के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर युवराज सिंह की जमकर आलोचना की।

author-image
Manoj Kumar
New Update
dhoni yuvraj virat kohli

dhoni yuvraj virat kohli

टीम इंडिया फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। हालांकि, भारत को पहले वनडे में  करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में विराट कोहली और केएल राहुल जैसे वरिष्ठ बल्लेबाजों के रहते हुए केवल एक विकेट के अंतर से बांग्लादेश से हार गई।

इससे पहले, 35 वर्षीय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दृष्टिकोण और रवैये के लिए भी निशाने पर थे, जब टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो गई थी और उसके बाद 20-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भी भारत को शर्मनाक हार मिली थी।

युवराज सिंह के बयान से भड़के धोनी और कोहली फैंस

Advertisment

इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाजी ऑल राउंडर युवराज सिंह ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली के फैंस को काफी बुरा लगा है।

हाल ही में, एक भारतीय खेल मीडिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोहित शर्मा की कप्तानी को रेट करने के लिए ट्विटर पर एक पोल शुरू किया। ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में, साल 2011 विश्व चैंपियन ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रोहित की भूमिका के लिए उन्हें 10 में से 10 अंक दिए।

यहाँ देखें युवराज सिंह का कमेंट्स

हालांकि, युवराज सिंह के इस कमेंट ने धोनी और विराट कोहली के प्रशंसकों को नाराज कर दिया। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर युवराज सिंह की जमकर आलोचना की। वही, फैंस ने युवी पर जलन का भी आरोप लगाया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनके ऊपर एमएस धोनी को तरजीह दी।

यहाँ देखें फैंस का रिएक्शन

बता दें कि साल 2011 के वनडे विश्व कप के टूर्नामेंट के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लगभग तीन साल पहले साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जब भारत पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में 2019 एकदिवसीय विश्व कप खेल रहा था।

Cricket News Virat Kohli India General News Rohit Sharma MS Dhoni Yuvraj Singh Bangladesh vs India 2022 BAN vs IND