in

“अपनी बीवी को संभाल पहले” युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के जन्मदिन पर लिखा कुछ ऐसा की भड़की वाइफ रितिका!

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुकाबला खेला जाना है।

Rohit sharma and Yuzi chahal
Rohit sharma and Yuzi chahal

आईपीएल (IPL) में आज सुपर संडे को दो सुपर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इसके लिए राजस्थान टीम मुंबई पहुंच चुकी है। 30 अप्रैल यानि आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है तो दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर उनको शुभकामनाएं देते नजर आ रहे है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पीछे नहीं रहे और मजेदार तरीके से मुंबई के कप्तान को बर्थडे विश किया।

चहल ने मजेदार अंदाज में किया रोहित को बर्थडे विश

राजस्थान के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रोहित शर्मा स्पिनर चहल को फूल देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है मानों रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाज को प्रपोज कर रहे हैं। चहल ने तस्वीर के साथ रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का शेयर किया हुआ  कैप्शन इस्तेमाल करते हुए लिखा  ‘पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा और सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं,  मेरे मार्गदर्शक प्रकाश, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, यहीं वह व्यक्ति हैं जो मुझे दुनिया में सबसे ज्यादा हंसाता है। एक बार फिर हैप्पी बर्थडे ‘ 

बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘आप मेरे लिए इस दुनिया में सबसे फेवरेट इंसान हैं, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे गाइडलाइन, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है और हमेशा मेरे साथ रहने वाला दोस्त, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ चहल की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। 

यहां देखिए चहल की इंस्टाग्राम पोस्ट

DC vs SRH दिल्ली हैदराबाद

‘दिल्ली से हैं B*’ DC vs SRH के मैच में फैंस में चले लात घूंसे, निकला खून…! देखें वीडियो

Chennai Super Kings (Image source: BCCI/IPL)

CSK vs PBKS: आज के मैच में इन तीन बल्लेबाजों का बल्ला नहीं लेगा रुकने का नाम, बनाएंगे सबसे ज्यादा रन!