जहीर खान को भी नहीं पसंद आ रही ऋषभ पंत की कप्तानी!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान ऋषभ पंत को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rishabh Pant: (Image Source: Twitter)

Rishabh Pant: (Image Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान ऋषभ पंत को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। वह लगातार बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे हैं और गैरजिम्मेदराना शॉट खेलकर आउट हुए हैं। इसके अलावा शुरुआती दो मुकाबले में उनके निर्णयों पर सवाल उठाए गए। हालांकि भारत ने पिछले दो टी-20 मैचो में जीत हासिल की है और सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है।

Advertisment

फिर भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान को लगता है कि पंत अपनी प्रवृत्ति पर अधिक निर्भर करते हैं और मुश्किल फैसला लेते समय बैलेंस बनाने की जरूरत है। बता दें कि इस सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन पहले मैच से ठीक पहले वह चोटिल होकर बाहर हो गए और फिर पंत को टीम का कप्तान बनाया गया।

ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर जहीर खान ने दी सलाह

जहीर खान ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि जब वह रन बनाते हैं तो लोग उनके बारे में बात करते हैं। जब वह रन नहीं बनाते हैं, तब भी लोग बात करते हैं। उनकी कप्तानी में भी कुछ ऐसा ही अंदाज है। हमें उन्हें समय देना होगा। वह अलग हटकर सोचना पसंद करते हैं। वह अपने प्रवृत्ति को अधिक फॉलो करने की कोशिश करते हैं। वह रिस्क लेना पसंद करते हैं। वह जब अधिक फैसले लेते हैं तो उन्हें बैलेंस खोजना होता है।

उन्होंने कहा, 'एक बात जो उनके बारे में सबसे अलग है वह यह है कि वह अपने क्रिकेट को लेकर बहुत गंभीर है। वह खेल को लेकर काफी जुनूनी हैं। वह चीजों को तेज गति से करना चाहते हैं। समय के साथ, उन्हें वह मिलेगा जो वह चाहते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वह कहां जा रहे हैं।'

Advertisment

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पंत के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक चार मैचों में 14.25 की औसत और 105.55 के स्ट्राइक रेट से केवल 57 रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में भी कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने 47 मैचों में 23.12 की औसत और 123.95 के स्ट्राइक रेट से 740 रन बनाए हैं।

T20-2022 General News India Cricket News India vs South Africa 2022 South Africa Rishabh Pant