शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक जमाया। भारत ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने 63 रनों की साझेदारी की।
राहुल 30 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं शिखर धवन ने 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद शुभमन गिल और इशान किशन ने भारत की पारी को संभाला और शानदार तरीके से बड़े स्कोर की नींव रखी। बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन ने 61 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अच्छी लय में दिखे।
शुभमन गिल ने जड़ा पहला शतक
हालांकि, शुभमन गिल ने भारत के लिए बेहतरीन पारी खेली। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन उन्होंने रन बनाना जारी रखा और इसे बड़ी पारी में तब्दील किया। उन्होंने 82 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक बनाया। वह आखिरी ओवर में 97 गेंदों में 130 रन बनाकर आउट हुए।
बल्लेबाजों के लिए लगने वाले कठिन ट्रैक पर शुभमन गिल ने इसे आसान बना दिया। वह अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत करने का पूरा फायदा उठाया।
उनके इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने गिल की खूब तारीफ की। एक प्रशंसक ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। इसके अलावा अन्य प्रशंसक ने भी उनके तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने गिल के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक पर बधाई दी।
फैन्स ने दिए प्रतिक्रियाएं-
Shubman Gill with his maiden ODI century in just 82 balls. What a knock by Gill, he's been amazing so far in his ODI career.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 22, 2022
Well played, Gill! pic.twitter.com/u7xT8Dz5sM
Shubman Gill holds the highest individual score by an Indian in ODI in 2022.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2022
What a top class innings by Shubman Gill - 130 (97) with 15 fours and a six. A brilliant batting display by Gill, his maiden ODI century and played wonderfully well.
— Amit Singh 🇮🇳 (@KR_AMIT007) August 22, 2022
Top knock, Shubman!
What a top class innings by Shubman Gill - 130 (97) with 15 fours and a six. A brilliant batting display by Gill, his maiden ODI century and played wonderfully well.
— Amit Singh 🇮🇳 (@KR_AMIT007) August 22, 2022
Top knock, Shubman!
Well Played Shubhman Gill
— Mohit (@cric8holic) August 22, 2022
Congrats for the first intl 💯
Many More To Come 👏👏
This Shubman Gill performance is better than anything I have seen from Pant
— HeyYa (@I_Say_Factos) August 22, 2022
Shubman gill is here to rule
— CricwormAnna (@CricAnna2) August 22, 2022
The world cricket🙂👏
Absolutely brilliant from Shubman Gill top knock many more to come spacial 💯 it is #INDvsZIM
— Hemant (@hemantbhavsar86) August 22, 2022
Finally!!! Well played @ShubmanGill u seriously deserved that Ton ! Congratulations on your first 💯 many more to come this is just a start 🤛 #indiavszim
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 22, 2022
Shubman Gill is such a CLASSY Player and lovely timer of the Ball 🤩❤️
— H A M Z A 🇵🇰 || MUAZ 🎂 (@HamzaKhan259) August 22, 2022
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 289 रन बनाए। शिखर धवन ने 40 रन बनाए, जबकि इशान किशन ने 50 रनों की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने 30 रनों का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।