जिम्बाब्वे खिलाड़ियों में लगेगी दूल्हा बनने की होड़, भारत को हराने पर मिलेगी पाकिस्तानी बीवी

सेहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में कहा कि अगर जिम्बाब्वे चल रहे 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने आगमी मैच में भारत को हरा देता है

author-image
Manoj Kumar
New Update
शेहर शिनवारी जिम्बाब्वे 20-20 वर्ल्ड कप

शेहर शिनवारी

पाकिस्तानी अभिनेत्री नेता सेहर शिनवारी ने आगामी भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, सेहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में कहा कि अगर जिम्बाब्वे चल रहे 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने आगमी मैच में भारत को हरा देता है, तो वह अफ्रीकी देश के एक व्यक्ति से शादी कर लेंगी।

Advertisment

बता दें कि, रविवार, 6 नवंबर को वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान, सेहर शिनवारी लगातार ट्वीट कर रही थीं और कामना कर रही थीं कि भारत मैच हार जाए। अब उनकी पोस्ट उनके लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और यूजर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

अपने ट्वीट में, अभिनेत्री ने कहा कि, "मैं जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी करूंगी, अगर उनकी टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक रूप से हरा देती है।" उनके पोस्ट को 4000 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है और इसे अब तक 250 रीट्वीट मिल चुके हैं।

सेहर शिनवारी के ट्वीट पर डाले एक नजर

Advertisment

इस ट्वीट के बाद क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी अभिनेत्री को काफी ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ वह उनकी पुरानी पोस्ट को दोबारा पोस्ट कर रहे हैं और यह बता रहे हैं कि वह हर बार गलत होती हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया कि, "फिर मुझे आपके लिए खेद है कि आपको अपनी पूरी जिंदगी अकेले जीना पड़ेगा।" तो दूसरे यूजर ने ट्वीट कर कहा कि, "अगर भारत बांग्लादेश को हराता है तो आपको अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए था।"

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जब भारत को पहले टी-20 सीरीज में चार विकेट से हराया था तब उन्होंने टीम का काफी मजाक उड़ाया था।

हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को हराया था तो उन्होंने ट्वीट कर इंडियन क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाए थे की भारत ने यह मैच फिक्स किया है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अगला मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे ने इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 1 रन से हराया था जिसके बाद पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय हो गया है। इसलिए मैडम चाहती हैं की जिम्बाब्वे भारत को हरा दे ताकि भारत का सेमीफाइनल में जाना मुश्किल हो जाए।

T20 World Cup 2022 General News India Cricket News Pakistan T20 World Cup Zimbabwe