अपने आखिरी टूर्नामेंट से पहले एमएस धोनी नेट्स में बहा रहे पसीना !

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एमएस धोनी अगले साल टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे या वह अपने फैंस के लिए कुछ और साल घरेलू क्रिकेट..।

author-image
Manoj Kumar
New Update
एमएस धोनी (MS Dhoni last tournament)

MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता एमएस धोनी को फील्ड पर हर फैंस देखना चाहते हैं। भारतीय टीम के लिए धोनी ने वो किया है जो शायद ही कपिल देव को छोड़कर किसी और कप्तान ने किया होगा। धोनी ने युवा टीम के साथ 20-20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन जीता था। और पूरे विश्व में एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर अपना लोहा मनवाया था। धोनी ने इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 ट्रॉफी जीतने वाले वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं।

Advertisment

लेकिन धोनी यही तक नहीं रुके उन्होंने घरेलू स्तर में भी झंडे गाड़े हैं। बता दें कि, धोनी के नेतृत्व में, उनकी टीम चेन्नई ने चार बार इंडियन 20-20 लीग का खिताब जीता है। धोनी अगले इंडियन टी-20 लीग तक 42 साल के हो जाएंगे और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उन्होंने सीएसके को 13 में से 11 सीजन में प्लेऑफ़ में पहुँचाया है जो एक कमाल का रिकार्ड है।

एमएस धोनी अगले साल भी करेंगे चेन्नई की कप्तानी

हालांकि सभी फैंस के लिए खुशी की खबर है कि धोनी अगले साल होने वाले इंडियन 20-20 लीग में बतौर कप्तान हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि, इस साल खेले गए इंडियन 20-20 लीग में धोनी ने टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। हालांकि जडेजा के उस पद पर रहने से उनके फॉर्म पर काफी असर पड़ा। इसके कारण उन्होंने कुछ मैचों के बाद खुद सीएसके की कप्तानी धोनी को वापस सौंप दी।

वहीं कई अटकलें थी की धोनी अब घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे लेकिन सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कुछ महीने पहले ही इस बात की पुष्टि की है कि, "एमएस धोनी अगले साल भी चेन्नई की कप्तानी जारी रखेंगे।” यह बात सुनकर हर धोनी फैन झूम उठा होगा।

Advertisment

एमएस धोनी का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा!

कप्तान की जिम्मेदारी मिलने के बाद धोनी चाहेंगे की वह अपना आखिरी इंडियन 20-20 लीग जीतें और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहें। इसलिए धोनी इस बार पूरी तैयारी के साथ दिख रहे हैं और वह जरूर चाहेंगे की उनसे कहीं भी चूक न हो। सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जहां वह इंडियन 20-20 लीग 2023 के लिए अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। धोनी की यह तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हैं और वह इस बात की भी प्रार्थना भी कर रहे होंगे की धोनी कुछ और साल घरेलू क्रिकेट खेलें।

हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी अगले साल टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे या वह अपने फैंस के लिए कुछ और साल घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाएंगे।

देखें तस्वीर

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News MS Dhoni Chennai IPL