in

BGMI Unban: गेमर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन हो रहा BGMI 2.0 का टीज़र रिलीज!

अब खबर आ रही की गेम का टीज़र फरवरी के अंत तक रिलीज किया जाएगा। 

BGMI return date Ocean Sharma (BGMI UNBAN)
(BGMI UNBAN)

BGMI Unban: सात महीने से अधिक समय से, BGMI भारतीय गेमिंग बाजार में BAN है, और खिलाड़ी गेम डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्काउट और जोनाथन जैसे कई लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने मार्च या अप्रैल 2023 में BGMI के लौटने की संभावना के बारे में टिप्पणी की है। हालांकि, आपको यह बातें भी याद रखनी चाहिए कि कई अन्य ई-स्पोर्ट्स हस्तियों ने पहले गेम की वापसी की तारीख 15 जनवरी होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फैंस को बस निराशा हाथ लगी।

अब खबर आ रही की गेम का टीज़र फरवरी के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

क्या BGMI Unban की खबर पर क्या है अपडेट?

अभी तक, क्राफ्टन की ओर से BGMI पर बैन हटाने की तिथि के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए, खिलाड़ियों को उसी के संबंध में किसी भी घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

BGMI का मालिकाना हक रखने वाली Krafton ने हाल ही में अपनी वित्तीय रिपोर्ट में एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा कि वह BGMI UNBAN को लेकर काफी उपाय कर रहे हैं और जल्द से जल्द देश में गेम की वापसी होने वाली है। 

KRAFTON के बयान में लिखा था कि, “KRAFTON ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए सेवाओं को फिर से शुरू करने के अपने प्रयासों को जारी रखा है और कंपनी भारतीय खेलों के बाजार में निवेश करना जारी रखेगा।”

इस खबर से देश भर में सभी BGMI खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि KRAFTON ने यह भी बात कही है कि वह भारत में इसपोर्ट्स सीन को बढ़ाने के लिए और बड़े टूर्नामेंट अधिक प्राइज पूल के साथ लाएंगे और भारत की इसपोर्ट्स कम्युनिटी को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। 

BGMI फरवरी के अंत तक वापसी करेगा!

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत BGMI पर बैन लगाया गया था। इस खबर ने भारत के इसपोर्ट्स गेमिंग समुदाय को हिलाकर रख दिया क्योंकि कई इसपोर्ट्स प्लेयर्स और कंटेन्ट क्रीऐटर के करियर पर रोक लग गया था। तब से भारत में BGMI की वापसी को लेकर कई खबर और अफवाहें चर्चा में रही हैं लेकिन KRAFTON की तरफ से कोई भी बात सामने नहीं आई थी जिससे इस बातों की पुष्टि की जा सके और लोगों का टूटता भरोसा फिर से वापस लौटे।
WTC FINAL

दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, टीम से बाहर होगा यह स्टार बल्लेबाज

randy orton रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन का करियर हुआ खत्म! हाल ही में आई बड़ी खबर ने मचा दी है हलचल