Advertisment

BGMI UNBAN: 'देखो वो आ गया' गेमर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन वापस आ रहा BGMI!

BGMI UNBAN: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब 28 जुलाई 2022 को गेम गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI LEAKS UNBAN BGMI return date krafton

BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब 28 जुलाई 2022 को गेम गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से हटा दिया गया था। यह खबर सामने आई की गेम को सस्पेन्ड कर दिया गया है। इस बारे में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI UNBAN) के अधिकारियों ने फैंस की उम्मीद दिलाई की वह गेम की वापसी पर काम कर रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! प्ले स्टोर पर इस नाम से वापस आएगा गेम, लीक हुई टेस्टिंग की तस्वीरें...

हालांकि गेम पर अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है और, धीरे-धीरे फैंस की उम्मीद टूटती जा रही है। बता दें कि, गेम के प्ले स्टोर में मौजूद न रहने के बावजूद लोग उसे आसानी से खेल पा रहे हैं। दरअसल, गेम को न ही बैन किया गया है न ही उसके सर्वर को हटाया गया है। ऐसे में जिन लोगों के मोबाईल में गेम इंस्टॉल है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसी खबर आ रही है जो भारतीय BGMI फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होने वाली है।

BGMI UNBAN: इस महीने 15 तारीख को आ सकता है BGMI

Advertisment

रिपोर्ट ऐसी है कि भारत में BGMI की वापसी 15 जनवरी, 2023 को होने वाली है। दरअसल, BGMI/PUBG गेमर और यूट्यूबर ALPHA CLASHER के लाइव स्ट्रीम पर इंसान ने इस बात का बड़ा खुलासा किया है। उस व्यक्ति ने बताया कि वह गूगल कंपनी में काम करता है और उसे पता है कि गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी कब हो रही है। उसने कहा कि BGMI UNBAN 15 जनवरी, 2023 को होगा।

गौरतलब है कि, बैन होने के बाद BGMI के डेवलपर यह जरूर चाहेंगे की इस बार भी कोई गलती न हो जिसके वजह से फिर से गेम बैन हो जाए। इस बार सभी बातों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा। अब देखना यह है कि क्या उस गूगल कर्मी की बातें सच होंगी या फैंस को एक और धोखा मिलेगा।

भारत में इस्पोर्ट्स की रफ्तार हुई कम

गेम के बैन होने के बाद से फैंस को कोई esports इवेंट और ना ही बड़े टूर्नामेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है। BGMI UNBAN से भारत में esports eco system पूरी तरह से खत्म होते जा रहा है। क्योंकि जिस तरह से BGMI/PUBG ने esports को बढ़ावा दिया था वह गेम बैन हो रखा है।
India General News