'अब तो कोविड भी आ गया तुम कब आओगे BGMI' गेम के UNBAN पर फैंस के रिएक्शन देख आ जाएंगे आंसू

BGMI UNBAN NEWS: BGMI को Google Play Store और Apple App Store से हटाए हुए लगभग पाँच महीने हो चुके हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN NEWS: BGMI को Google Play Store और Apple App Store से हटाए हुए लगभग पाँच महीने हो चुके हैं। BGMI को अभी तक वापसी के संबंध में कोई समाधान नहीं मिला है। BGMI के पब्लिशर, क्राफ्टन विभिन्न अवसरों पर अपने दर्शकों को संबोधित करने में विफल रहे, जिससे प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। 

गेम पर अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है और, धीरे-धीरे फैंस की उम्मीद टूटती जा रही है। बता दें कि, गेम के प्ले स्टोर में मौजूद न रहने के बावजूद लोग उसे आसानी से खेल पा रहे हैं। दरअसल, गेम को न ही बैन किया गया है न ही उसके सर्वर को हटाया गया है। ऐसे में जिन लोगों के मोबाईल में गेम इंस्टॉल है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें इसी साल वापस आ रहा है BGMI! पढ़ें पूरी खबर 

BGMI UNBAN को लेकर भड़के फैंस

Advertisment
गेम के बैन होने के बाद से फैंस को कोई esports इवेंट और ना ही बड़े टूर्नामेंट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है। BGMI UNBAN से भारत में esports eco system पूरी तरह से खत्म होते जा रहा है। क्योंकि जिस तरह से BGMI/PUBG ने esports को बढ़ावा दिया था वह गेम बैन हो रखा है। इस बात से बौखलाए फैंस ने ट्विटर पर Krafton से सवाल किए हैं।

आइए देखें फैंस (BGMI UNBAN NEWS) के रिएक्शन

क्या है BGMI UNBAN पर अपडेट?

दरअसल, कुछ दिनों पहले गेम एक मेंटनेंस ब्रेक से गुजरा, जिसके बाद सभी यह जानने के लिए परेशान हो गए की क्या यह कोई हिंट है? ऐसे में क्राफ्टन के अधिकारियों में से एक ने संभावित बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया अनबैन पर भी प्रतिक्रिया दी।

यह मेंटेनेंस ब्रेक कुछ घंटे पहले आया जब Krafton ने अपने कम्यूनिटी को संबोधित किया। बयान में कहा गया, “डियर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI UNBAN) फैन्स, हम अपने गेम सर्वर के लिए 12.00 से 12.30 IST (30 मिनट के लिए) शेड्यूल्ड मेंटेनेंस ब्रेक करेंगे। इस अवधि के दौरान आप बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकते हैं और हो सकता है कि गेम काम न करें। असुविधा के लिए हमें खेद है।”

फैंस ने जब देखा कि मेंटेनेंस ब्रेक हो रहा है तो वे थोड़े उत्साहित थे। हालांकि, खुशी कुछ ही देर में फीकी पड़ गई। भारत में बीजीएमआई (BGMI UNBAN) के वर्तमान दृश्य के बारे में बात करते हुए, क्राफ्टन के दक्षिण कोरियाई एम्बेसडर चांग जे-बोक ने कहा, “भारत ने खेलों में साइबर सुरक्षा उल्लंघनों और हिंसा के बारे में चिंताओं का हवाला दिया, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI UNBAN) को पहले चीनी कंपनी टेनसेंट द्वारा सेवा प्रदान की गई थी। लेकिन उनसे नाता तोड़ने के बाद अभी भी चिंताएं बनी हुई हैं। भारत अभी भी सोचता है कि यह एक चीनी कंपनी द्वारा सेवित किया जा रहा है। इसलिए, हम इसका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। ”