Advertisment

BGMI Unban : इस महीने जान बूझकर रोक दी गई गेम की वापसी, अब उम्मीद छोड़ दें गेमर्स!

BGMI Unban : BGMI के इंतजार में फैंस रोज बस दिन गिनते आ रहे हैं। कई ऐसी खबरें आग की तरह फैल रही थी की गेम इस साल 15 जनवरी को वापसी कर रहा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI Unban : BGMI के इंतजार में फैंस रोज बस दिन गिनते आ रहे हैं। कई ऐसी खबरें आग की तरह फैल रही थी की गेम इस साल 15 जनवरी को वापसी कर रहा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर बस एक लीक सामने आई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि गेम को BGMI 2.0 के नाम से लॉन्च लिया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: प्ले स्टोर पर BGMI 2.0 के नाम से वापस आएगा गेम, लीक हुई टेस्टिंग की तस्वीरें…

क्या इस साल BGMI UNBAN हो पाएगा?

कुछ दिन पहली ऐसी रिपोर्ट थी कि भारत में BGMI की वापसी 15 जनवरी, 2023 को होने वाली है। दरअसल, BGMI/PUBG गेमर और यूट्यूबर ALPHA CLASHER के लाइव स्ट्रीम पर इंसान ने इस बात का बड़ा खुलासा किया है। उस व्यक्ति ने बताया कि वह गूगल कंपनी में काम करता है और उसे पता है कि गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी कब हो रही है। उसने कहा कि BGMI UNBAN 15 जनवरी, 2023 को हो सकता है।

Advertisment

गौरतलब है कि, बैन होने के बाद BGMI के डेवलपर यह जरूर चाहेंगे की इस बार भी गेम की वापसी में कोई गलती न हो जिसके वजह से फिर से गेम बैन न हो जाए। इस बार सभी बातों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा इसलिए गेम को आने में थोड़ी देर हो रही है। खबर है कि गेम को फरवरी मार्च के महीने तक पोस्टपोन कर दिया गया है। कंपनी को अभी भी गेम में कुछ चीजें ठीक करनी हैं। इसलिए गेमर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

दोबारा बैन होगा BGMI और बंद हो जाएंगे सर्वर!

गेम को बैन करने का मुख्य कारण भारत सरकार द्वारा बनाई गली प्राइवसी का उल्लंघन था। भारत सरकार ने गेम को बैन करने का कारण यह बताया की कंपनी चीन को डेटा बेच रही है। हालांकि, गेम को Tencent की जगह Krafton के अंदर लॉन्च किया गया लेकिन फिर भी सरकार ने इसे बैन किया था। ऐसे में इसकी कोई गारंटी नहीं की भारत सरकार दोबारा गेम को बैन नहीं करेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: आइए जानें वह 2 चीजें जो गेम के (BGMI UNBAN) वापसी से पहले जान लेनी चाहिए, वरना होगा बड़ा नुकसान

 

 

India General News