Advertisment

सारा मजा किरकिरा कर दिया! BGMI Unban तो होगा लेकिन सरकार के इन शर्तों को मानना पड़ेगा

BGMI UNBAN: भारत में BGMI कम्युनिटी गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक लोकप्रिय

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI UNBAN/ BGMI RETURN

BGMI UNBAN/ BGMI RETURN

BGMI UNBAN: भारत में BGMI कम्युनिटी गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा कंसर्न के कारण जुलाई 2022 में देश में बैन कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में इसके दोबारा लॉन्च (BGMI Unban) के बारे में कई अटकलें और अफवाहें हैं।

Advertisment

ऐसे में एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार के साथ एक बैठक के दौरान BGMI के मूल संस्करण में कुछ बदलावों के साथ सीमित समय के लिए प्रतिबंध हटाने की सलाह दी गई है। सबसे अधिक संभावना है कि गेम डेवलपर ने कुछ बदलाव किए और सरकार को बताया कि यह सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

BGMI UNBAN के लिए सरकार ने रखी है ये मांग

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ऐप को शुरू में पहले तीन महीनों के लिए ई-स्टोर से अनब्लॉक किया जाएगा, और खिलाड़ी एक दिन में असीमित समय के लिए गेम नहीं खेल पाएंगे क्योंकि समय सीमा और कितनी देर आप गेम खेल पाएंगे उसपर प्रतिबंध होगा।

Advertisment

साथ ही कंपनी ने सरकारी अधिकारियों से कहा है कि गेम में कोई खून नहीं होगा क्योंकि वे इसका रंग बदल देंगे। पिछले संस्करण में, खिलाड़ी खून के रंग को लाल से नीले या हरे रंग में बदलने का विकल्प चुन सकते थे, लेकिन अब यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि इस गेम को खिलाड़ियों द्वारा हत्याओं और आत्महत्याओं के लिए दोषी ठहराया जा रहा था, इसलिए सरकार ने कंपनी से सर्वर सहित गेम में प्रासंगिक बदलावों के लिए कहा है।

मार्च के अंत तक वापसी करेगा गेम !

BGMI LEAKS: गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत BGMI पर बैन लगाया गया था। इस खबर ने भारत के इसपोर्ट्स गेमिंग समुदाय को हिलाकर रख दिया क्योंकि कई इसपोर्ट्स प्लेयर्स और कंटेन्ट क्रीऐटर के करियर पर रोक लग गया था। तब से भारत में BGMI की वापसी को लेकर कई खबर और अफवाहें चर्चा में रही हैं। अब ऐसी खबर है कि मार्च के अंत तक BGMI इंडियन गेमिंग कम्युनिटी में मार्च के अंत तक पूरी तरह से वापसी कर लेगा। और एक बार फिर BGMI का क्रेज पूरे देश में होगा।
India General News