Advertisment

"पुराने दिन वापस आ रहे... BGMI इस दिन आएगा" Scout Op ने गेम को लेकर किया बड़ा दावा; जानें?

BGMI UNBAN: हाल ही में, BGMI स्टार तन्मय "SCOUTOP" सिंह - अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर

author-image
Manoj Kumar
New Update
SCOUTOP BGMI UNBAN

SCOUTOP BGMI UNBAN

BGMI UNBAN: हाल ही में, BGMI स्टार तन्मय "SCOUT OP" सिंह - अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आए थे। नॉर्मल बातचीत के दौरान, उन्होंने दावा किया कि उनके साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी अच्छी खबर आ रही है। 

SCOUT OP ने कहा कि, " "मेरे और आप सभी (प्रशंसकों) के लिए कुछ बहुत अच्छी खबरें आ रही हैं। देखते हैं। अच्छे पुराने वाइब्स जल्द ही लौटेंगे।"

स्काउट ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI UNBAN) के अनबैन के बारे में एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा:

"पॉजिटिव रहो। मुझे दिख रहा है कि कुछ चीजें बहुत पॉजिटिव हो रही हैं। जल्द ही सबको मजेदार चीज सुनने को मिलेगी। यह साल हमारे लिए काफी शानदार रहेगा। यह हम सभी के लिए एक अच्छा साल होने वाला है। मुझ पर विश्वास करें।"

क्या है BGMI UNBAN को लेकर अपडेट?

 गौरतलब है कि क्राफ्टन इंडिया के अधिकारी हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडियन गेमिंग शो 2023 में शामिल हुए थे। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, क्राफ्टन इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी थी।

ऐसे इवेंट में क्राफ़्टन का पहुंचना यह दर्शाता है कि शायद गेम की वापसी को लेकर कुछ हलचल हो रही है। ऐसी चीजें फैंस और गेमर्स के बीच काफी उम्मीद जगाती है।

आपको बता दें कि पहले आप गेम में किसी भी तरह की UC या बंदूक के स्किनस नहीं खरीद सकते हैं। हालाँकि,  BGMI को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो आपको हिला कर रख देगी। दरअसल, BGMI गेम में अब UC की कीमत भारतीय रुपये (INR) में दिखनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही नए इवेंट जोड़े जा रहे हैं जो संकेत देते हैं कि गेम के वापसी को लेकर बहुत जोरों से तैयारियां शुरू हैं।

मार्च के अंत तक वापसी करेगा गेम!

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत BGMI पर बैन लगाया गया था। इस खबर ने भारत के इसपोर्ट्स गेमिंग समुदाय को हिलाकर रख दिया क्योंकि कई इसपोर्ट्स प्लेयर्स और कंटेन्ट क्रीऐटर के करियर पर रोक लग गया था। तब से भारत में BGMI की वापसी को लेकर कई खबर और अफवाहें चर्चा में रही हैं। अब ऐसी खबर है कि मार्च के अंत तक BGMI इंडियन गेमिंग कम्युनिटी में मार्च के अंत तक पूरी तरह से वापसी कर लेगा।
India General News