/sky247-hindi/media/post_banners/eQdLKExaxJuMfBhcTk5p.jpg)
BGMI UNBAN BGMI return date
BGMI UNBAN: BGMI (बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया) को हाल ही में भारत में PUBG के रूप में जाना जाता था। गेम को यहां 2 जुलाई 2021 को केवल Android फोन के लिए लॉन्च किया गया था और IOS फोन के लिए इसे 18 अगस्त 2021 को लॉन्च किया गया था। इस गेम के डेवलपर Krafton हैं।
BGMI को शूटर गेम के प्रारूप में डिजाइन किया गया था, यह एक बड़े पैमाने का गेम है जिसमें आप एक ही मैच में अधिकतम 100 खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं या आप अधिकतम 4 लोगों के अपने ग्रुप के साथ भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
यहां 6 मैप हैं जो गेम Erangel, Miramar, Vikendi, Livik, Karakin, Sanhok में दिए गए हैं इसलिए इस गेम का क्रेज पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा है। लेकिन फैंस तो तब झटका लगा जब इसे फिर भारत सरकार द्वारा 28 जुलाई 2022 को Android और IOS दोनों मैचों से BAN कर दिया गया।
धीरे-धीरे फैंस की उम्मीद टूटती जा रही है। बता दें कि, गेम के प्ले स्टोर में मौजूद न रहने के बावजूद लोग उसे आसानी से खेल पा रहे हैं। दरअसल, गेम को न ही बैन किया गया है न ही उसके सर्वर को हटाया गया है। ऐसे में जिन लोगों के मोबाईल में गेम इंस्टॉल है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसी खबर आ रही है जो भारतीय BGMI फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होने वाली है।
यह भी देखें : 3 Best BGMI Teams In India: भारत की 3 बेस्ट Esports टीम
क्या BGMI इस साल आ जाएगा?
BGMI पर से प्रतिबंध हटाने के बारे में हाल ही में ऑनलाइन काफी अफवाहें फैल रही हैं। कई सोशल मीडिया साइट्स पर फैल रही अफवाहों की वजह से ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि दिसंबर 2022 के अंत तक में गेम की वापसी हो रही है।
आपको बता दें कि शायद ऐसा हो सकता है कि BGMI अपने इंडियन फैंस को इस न्यू ईयर पर बड़ा सरप्राइज दे सकता है।
क्या है BGMI UNBAN पर अपडेट?
दरअसल, कुछ दिनों पहले गेम एक मेंटनेंस ब्रेक से गुजरा, जिसके बाद सभी यह जानने के लिए परेशान हो गए की क्या यह कोई हिंट है? ऐसे में क्राफ्टन के अधिकारियों में से एक ने संभावित बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया अनबैन पर भी प्रतिक्रिया दी।
आपको बता दें कि, नई रिपोर्ट के अनुसार गेम फरवरी 2023 से पहले वापस नहीं आ रही है। लेकिन अफवाहों के अनुसार ऐसा हो सकता है की इस साल के अंत से पहले हमें कुछ अपडेट या अच्छी खबर सुनने को मिले।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)