खुशखबरी! प्ले स्टोर पर BGMI 2.0 के नाम से वापस आएगा गेम, लीक हुई टेस्टिंग की तस्वीरें...

BGMI की वापसी 15 जनवरी, 2023 को होने वाली है। दरअसल, BGMI/PUBG गेमर और यूट्यूबर ALPHA CLASHER के लाइव स्ट्रीम पर इंसान ने...

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN BGMI return date

BGMI UNBAN: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब 28 जुलाई 2022 को गेम गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से हटा दिया गया था। यह खबर सामने आई की गेम को सस्पेन्ड कर दिया गया है। इस बारे में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI UNBAN) के अधिकारियों ने फैंस की उम्मीद दिलाई की वह गेम की वापसी पर काम कर रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: BGMI Unban: बुरी खबर! दोबारा बैन होगा गेम और बंद हो जाएंगे सर्वर...

हालांकि, अब कई ऐसी खबरें आग की तरह फैल रही हैं की गेम इस साल 15 जनवरी को वापसी कर रहा है। लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गेम को BGMI 2.0 के नाम से लॉन्च लिया जाएगा। इसके साथ ही इस तस्वीर को एक लीक तस्वीर बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि गेम को UNBAN करने के लिए टेस्टिंग की जा रही है और कुछ फोन के प्ले स्टोर में गेम का Beta version इंस्टाल करने के लिए आ रहा है।

यहां देखें तस्वीर

publive-image

Advertisment

दरअसल, गेम को न ही बैन किया गया है न ही उसके सर्वर को हटाया गया है। ऐसे में जिन लोगों के मोबाईल में गेम इंस्टॉल है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यह ऐसी खबर है जो भारतीय BGMI फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होने वाली है।

BGMI UNBAN: इस महीने 15 तारीख को आ सकता है BGMI

रिपोर्ट ऐसी है कि भारत में BGMI की वापसी 15 जनवरी, 2023 को होने वाली है। दरअसल, BGMI/PUBG गेमर और यूट्यूबर ALPHA CLASHER के लाइव स्ट्रीम पर इंसान ने इस बात का बड़ा खुलासा किया है। उस व्यक्ति ने बताया कि वह गूगल कंपनी में काम करता है और उसे पता है कि गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी कब हो रही है। उसने कहा कि BGMI UNBAN 15 जनवरी, 2023 को होगा।

गौरतलब है कि, बैन होने के बाद BGMI के डेवलपर यह जरूर चाहेंगे की इस बार भी कोई गलती न हो जिसके वजह से फिर से गेम बैन हो जाए। इस बार सभी बातों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा। अब देखना यह है कि क्या उस गूगल कर्मी की बातें सच होंगी या फैंस को एक और धोखा मिलेगा।

General News India