in

खुशखबरी: BGMI फरवरी में वापस आ रहा! Jonathan गेमिंग ने लीक कर दी बड़ी खबर

BGMI INDIA फरवरी 2023 में फिर से लॉन्च हो सकता है।

BGMI UNBAN BGMI return date jonathan gaming
BGMI UNBAN BGMI return date jonathan gaming

BGMI UNBAN: भारत सरकार ने पिछले साल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब गेम की वापसी को लेकर खबरें जोरों से आग की तरह फैल रही हैं। लेकिन कोई ये नहीं बता पा रहा है कि गेम की वापसी कब तक होगी या नहीं होगी। ऐसे में फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या फरवरी 2023 में गेम के वापसी की संभावना है?

BGMI UNBAN: JONATHAN गेमिंग ने दिया गेम की वापसी को लेकर बड़ा बयान

यह वर्तमान में स्पष्ट नहीं है कि फरवरी 2023 में BGMI पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा या नहीं। बता दें कि, भारत सरकार ने गोपनीयता और सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त करने के बाद जुलाई 2022 में भारत में इस खेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालाँकि, गेम के डेवलपर्स ने इन चिंताओं को दूर करने के लिए गेम में कई बदलाव किए हैं, और उन्हें उम्मीद है कि निकट भविष्य में प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

मशहूर यूट्यूबर और ई-स्पोर्ट्स प्लेयर जोनाथन (JONATHAN) गेमिंग ने खुलासा किया है कि गेम फिर से लॉन्च होने वाला है। उन्होंने हिंट दिए हैं कि BGMI INDIA फरवरी 2023 में फिर से लॉन्च हो सकता है। इस बयान के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

इतने बड़े इसपोर्ट्स प्लेयर के बयान पर सब यह विचार करने पर मजबूर हो गए हैं कि अगर यह बात सही हो गई तो इसपोर्ट्स फैंस बेहद ही पागल हो जाएंगे।

BGMI UNBAN: गेम की वापसी पर Scout OP ने दिया बड़ा बयान

SCOUT OP ने कहा कि BGMI की वापसी को लेकर सही जानकारी आपको कोई नहीं दे सकता है। SCOUT OP ने कहा कि जनवरी में इसके लौटने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SCOUT OP ने बताया कि BGMI मार्च में वापसी करेगा। और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें खुद नहीं पता कि गेम की वापसी कब होगी। 

गौरतलब है कि SCOUT OP BGMI कम्युनिटी की बड़ी हस्ती हैं और भारतीय गेमिंग समुदाय में उनका बहुत बड़ा  फैन बेस है। इसलिए उनके यह शब्द काफी मायने रखते हैं।

(Image Source: Twitter)

IND vs AUS: वसीम जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे, कमेंट हो रहा वायरल

इफ्तिखार अहमद ने दोस्त की ही बजा दी बैंड, एक ही ओवर में जड़ दिए 6 छक्के, देखें वीडियो