Jonathan vs Goblin कौन है BGMI/PUBG का नंबर 1 प्लेयर? चौंक जाएंगे आप...

Jonathan vs Goblin: Godlike टीम के प्रोफेशनल BGMI प्लेयर Jonathan "जोनाथन" अमरल और टीम SOUL के हर्ष "Goblin" पौडवाल देश....

author-image
Manoj Kumar
New Update
Jonathan vs Goblin

Jonathan vs Goblin

Jonathan vs Goblin: Godlike टीम के प्रोफेशनल BGMI प्लेयर Jonathan "जोनाथन" अमरल और टीम SOUL के हर्ष "Goblin" पौडवाल देश के दो बेहतरीन BGMI खिलाड़ी हैं। एक ओर, जोनाथन है जो साल 2019 के बाद से BGMI समुदाय में सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक रहा है, जिसने नवंबर 2019 में Entity  गेमिंग के साथ PUBG मोबाइल क्लब ओपन - फॉल स्प्लिट: साउथ एशिया जीता था। दूसरी ओर, टीम SOUL में शामिल होने और जून 2022 में BGMI प्रो सीरीज - सीजन 1 जीतने के बाद Goblin कमाल कर रहे हैं और 2022 के नंबर 1 उभरते खिलाड़ी रहे हैं। उनके सामने अच्छे-अच्छी गेमर्स फीके हैं। 

इन दोनों टीमों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चलती आ रही है और जाहीर सी बात है कि यह दुश्मनी किसकी टीम नंबर 1 है और यह बात सिर्फ इतने दायरों में नहीं रहती। बल्कि इन दो टीमों के सबसे बेस्ट प्लेयर में से कौन बेहतर है लड़ाई इस बात की भी फैंस के बीच होती है।

कौन है सबसे बेस्ट प्लेयर Jonathan या Goblin?

सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है - Jonathan या Goblin - इस पर बहस लंबे समय से BGMI समुदाय में एक विषय का चर्चा रहा है। इस आर्टिकल में हम, इन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों के इन-गेम BGMI आंकड़ों की तुलना करेंगे ताकि यह निर्धारित किया जा सके की किस खिलाड़ी के बेहतर आंकड़े हैं और कौन अभी का बेस्ट प्लेयर है। 

Jonathan vs Goblin

आंकड़ेंJONATHANGoblin
खेले गए मैच16353
जीत213
टॉप-109728
किल्स1397369
F/D रेशियो8.576.96
जीत रेशियो12.95.7
Accuracy16.818.5
हेडशॉट्स25767
हेडशॉट्स %18.418.2
औसत डैमेज1462.71229.1
टोटल डैमेज238423.365144.4
एक मैच में सबसे ज्यादा डैमेज (Highest Damage in a Match )41483762
सबसे ज्यादा किल्स (Most Finishes)3122
औसत हील  (Average Heals)243.6190.2
औसत सरवाइवल (Average Survival)12.29.4

Jonathan की तुलना में, Goblin कम सक्रिय रहे हैं। जोनाथन की हेडशॉट सटीकता को छोड़कर कई विशेषताओं में गोबलीन से बढ़त है, अगर हम केवल आँकड़ों को ध्यान में रखते हैं, तो जोनाथन एक बेहतर फायर पावर खिलाड़ी है। लेकिन BGMI इनसे कहीं ज्यादा है। शॉट-कॉलिंग, रणनीति और मानसिकता जैसे अन्य चीजों को इन आँकड़ों से नापना मुश्किल है।

गोबलिन अन्य पेशेवर खिलाड़ियों की तुलना में अपेक्षाकृत नए खिलाड़ी है जो पिछले पांच वर्षों से BGMI ईस्पोर्ट्स में खेल रहे हैं। नतीजतन, उसके पास समय के साथ आगे बढ़ने की क्षमता है। दूसरी ओर, जोनाथन खेल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। यह देखना रोमांचक होगा कि भविष्य में दोनों कैसे एक दूसरे से आगे बढ़ते हैं। 

Advertisment
India General News