Advertisment

अब तक सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले 11 BGMI/PUBG गेमर्स के नाम आए सामने जानें?

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए साल 2022 एक दुर्भाग्यपूर्ण वर्ष था क्योंकि जुलाई 2022 में सरकार द्वारा लोकप्रिय मोबाइल

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI UNBAN/ BGMI RETURN Top 5 Best BGMI Players in India 2023

BGMI UNBAN/ BGMI RETURN

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए साल 2022 एक दुर्भाग्यपूर्ण वर्ष था क्योंकि जुलाई 2022 में सरकार द्वारा लोकप्रिय मोबाइल बैटल रॉयल (BGMI) पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। शुरुआत में, भारतीय गेमिंग समुदाय ने सोचा था कि खेल कुछ महीनों में गेम की वापसी हो जाएगी लेकिन दुर्भाग्य से आधे महीने बीतने के बाद भी अब तक गेम की वापसी नहीं हुई है।

हालांकि, इन सब के बावजूद टीम GODLIKE के "JONATHAN" और SOUL के GOBLIN साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले PUBG / BGMI प्लेयर हैं। 

Advertisment

यहां देखें साल 2022 से अब तक सबसे अधिक सर्च किए जानें वाले BGMI/PUBG खिलाड़ी 

ऑनलाइन एस्पोर्ट्स इनसाइक्लोपीडिया, लिक्विपीडिया, ने हाल ही में 2022 में PUBG मोबाइल / BGMI खिलाड़ियों के लिए सबसे अधिक सर्च किए जानें वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जिसमें JONATHAN टॉप पर हैं। 

आइए देखें लिस्ट -
  1. JONATHAN
  2. Scout
  3. Goblin
  4. Mortal
  5. ClutchGod
  6. Omega
  7. Mavi
  8. AkshaT
  9. Hector
  10. Neyoo
  11. SHADOW

इस लिस्ट में भारतीय मोबाइल गेमिंग कम्युनिटी के तीन बड़े सुपरस्टार SCOUT, MORTAL और JONATHAN सभी मौजूद हैं। उनके अलावा, इस सूची में अधिकांश खिलाड़ी या तो टीम SOUL या GODLIKE ईस्पोर्ट्स से हैं।

SCOUT और MAVI केवल दो खिलाड़ी हैं जो इन दो ईस्पोर्ट्स संगठनों से नहीं हैं, दोनों वर्तमान में टीम XPARK का हिस्सा हैं जबकि 8 बिट क्रिएटिव के लिए भी काम कर रहे हैं। टीम SOUL के लाइनअप में Goblin, OMEGA, AKSHAT और HECTOR शामिल हैं। वहीं, GODLIKE इसपोर्ट्स की टीम में JONATHAN, NEYOO और SHADOW जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। 

मार्च में इस दिन BGMI होगा UNBAN

BGMI को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो आपको हिला कर रख देगी। दरअसल, BGMI गेम में अब UC की कीमत भारतीय रुपये (INR) में दिखनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों ने BGMI return के अनुमान लगाना शुरू कर दिए हैं और उनके जान में जान आई है कि कंपनी गेम की वापसी के लिए बड़े कदम उठा रही है और बस कुछ ही हफ्तों में BGMI UNBAN की खबर पूरे देश में आ जाएगी।

India