Advertisment

Krafton ने BGMI Unban को लेकर कर दी तारीख की घोषणा! जानें कब होगी वापसी?

BGMI unban को लेकर गेम में अब UC की कीमत भारतीय रुपये (INR) में दिखनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही नए इवेंट जोड़े जा रहे हैं जो

author-image
Manoj Kumar
New Update
BGMI LEAKS UNBAN BGMI return date krafton

BGMI UNBAN BGMI return date

भारत में BGMI कम्युनिटी गेम की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा कंसर्न के कारण जुलाई 2022 में देश में बैन कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में इसके दोबारा लॉन्च (BGMI Unban) के बारे में कई अटकलें और अफवाहें हैं। लेकिन BGMI को लेकर क्राफ्टन ने अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज की तारीख प्रदान नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Jonathan vs Goblin कौन है BGMI/PUBG का नंबर 1 प्लेयर? जानें... 

ऐसे में गेमर्स और यूट्यूबर्स लगातार नई जानकारी की तलाश में हैं, हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या क्राफ्टन ने आखिरकार एक नई BGMI Unban तारीख की घोषणा की है।

BGMI Unban: क्या Krafton ने पुष्टि की है कि BGMI पर बैन कब हटेगा?

खबर बस इतनी सी है कि क्राफ्टन ने BGMI के दोबारा रिलीज की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, और अफवाहें और खबर झूठे हैं। गौरतलब है कि क्राफ्टन इंडिया के अधिकारी हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडियन गेमिंग शो 2023 में शामिल हुए थे। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, क्राफ्टन इंडिया ने इस बारे में जानकारी दी थी।

ऐसे इवेंट में क्राफ़्टन का पहुंचना यह दर्शाता है कि शायद गेम की वापसी को लेकर कुछ हलचल हो रही है। ऐसी चीजें फैंस और गेमर्स के बीच काफी उम्मीद जगाती है।

आपको बता दें कि पहले आप गेम में किसी भी तरह की UC या बंदूक के स्किनस नहीं खरीद सकते हैं। हालाँकि,  BGMI को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जो आपको हिला कर रख देगी। दरअसल, BGMI गेम में अब UC की कीमत भारतीय रुपये (INR) में दिखनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही नए इवेंट जोड़े जा रहे हैं जो संकेत देते हैं कि गेम के वापसी को लेकर बहुत जोरों से तैयारियां शुरू हैं।

BGMI मार्च के अंत तक वापसी करेगा!

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत BGMI पर बैन लगाया गया था। इस खबर ने भारत के इसपोर्ट्स गेमिंग समुदाय को हिलाकर रख दिया क्योंकि कई इसपोर्ट्स प्लेयर्स और कंटेन्ट क्रीऐटर के करियर पर रोक लग गया था। तब से भारत में BGMI की वापसी को लेकर कई खबर और अफवाहें चर्चा में रही हैं। अब ऐसी खबर है कि मार्च के अंत तक BGMI इंडियन गेमिंग कम्युनिटी में मार्च के अंत तक पूरी तरह से वापसी कर लेगा।

India General News