/sky247-hindi/media/post_banners/IbTXTcoauFFRS9m3iYEs.jpg)
PMGC 2022 Grand Finals
PMGC 2022 Grand Finals: PUBG मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप का ग्रैंड फाइनल 6 जनवरी, 2023 को शुरू होने वाला है। तीन दिन होने वाले इस टूर्नामेंट को जकार्ता, इंडोनेशिया में इंटरनेशनल एक्सपो में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आखिरी दिन 8 जनवरी, 2023 होगा।
इस ग्रैंड फाइनल मुकाबले में 16 टीमें चैंपियनशिप के लिए कुल 18 मैचों में एक दूसरे से कम्पीट करेंगी। टूर्नामेंट का प्राइज पूल 1.5 मिलियन डॉलर होगा, जिसमें व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए 30,000 डॉलर शामिल होंगे। बता दें कि, PMGC Grand Finals में हर दिन कुल छह मैच खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: PMGC Grand Finals: जानें प्राइज पूल की सभी जानकारी
PMGC 2022 Grand Finals के लिए मैप ऑर्डर
तीन दिनों तक इस मैप ऑर्डर का पालन किया जाएगा। पहला मैच ERANGLE से शुरू होगा और खत्म भी ERANGLE से किया जाएगा।
पहला मैच: Erangel
दूसरा मैच: Miramar
तीसरा मैच: Sanhok
चौथा मैच : Erangel
पांचवां मैच: Miramar
छठा मैच: Erangel
PMGC 2022 Grand Finals का किस चैनल पर होगा ब्रॉडकास्ट
PMGC 2022 Grand Finals को 14 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा और इसमें विभिन्न देशों की सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा।
टूर्नामेंट के Grand Finals का प्रसारण कई भाषाओं में PUBG मोबाइल ईस्पोर्ट्स के फेसबुक, यूट्यूब, ट्विच और टिकटॉक चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। प्रसारण प्रत्येक मैच के दिन शाम 05:45 बजे (UTC+7) से शुरू होगा।
चीन से दो बार के चैंपियन, जिमी के नेतृत्व वाली नोवा एस्पोर्ट्स, ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस साल का खिताब जीतने के लिए पसंदीदा हैं। इस साल के PMGC 2022 Grand Finals में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही है, जिसमें कई पसंदीदा टीमें शुरुआती चरण में ही बाहर हो गई। 2 चैंपियनशिप जीतने के बाद यह NOVA esports की तीसरी PMGC 2022 Grand Finals की ट्रॉफी होगी।
PMGC 2022 में खेलने वाली टीमों के नाम पर डालिए के नजर
ये 16 टीमें चैंपियनशिप के ग्रैंड फाइनल्स में खेलेंगी।
- GodLike Stalwart (Mongolia)
- IHC Esports (Mongolia)
- Buriram United Esports (Thailand)
- Vampire Esports (Thailand)
- Trained to Kill (Nepal)
- DRS Gaming (Nepal)
- Geek Fam (Malaysia)
- Aerowolf Limax (Indonesia)
- Team SMG (China)
- 4 Angry Men (China)
- Nova Esports (China)
- Influence Chemin Esports (Brazil)
- Alpha7 Esports (Brazil)
- iNCO Gaming (Brazil)
- S2G Esports (Turkey)
- Fire Flux Esports (Turkey)
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)