/sky247-hindi/media/post_banners/uOvvAeq7HzEUkTmCRos1.jpg)
PMGC 2022 Grand Finals
PMGC 2022 Grand Finals: PUBG मोबाइल ग्लोबल चैंपियनशिप का ग्रैंड फाइनल 6 जनवरी, 2023 को शुरू होने वाला है। तीन दिन होने वाले इस टूर्नामेंट को जकार्ता, इंडोनेशिया में इंटरनेशनल एक्सपो में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आखिरी दिन 8 जनवरी, 2023 होगा।
इस ग्रैंड फाइनल मुकाबले में 16 टीमें चैंपियनशिप के लिए कुल 18 मैचों में एक दूसरे से कम्पीट करेंगी। टूर्नामेंट का प्राइज पूल 1.5 मिलियन डॉलर होगा, जिसमें व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए 30,000 डॉलर शामिल होंगे। बता दें कि, PMGC 2022 Grand Finals में हर दिन कुल छह मैच खेले जाएंगे।
कहां मिलेंगे टिकट?
PUBG मोबाईल फैंस नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्लोबल चैंपियनशिप के लिए टिकट खरीद सकते हैं। फिलहाल, टिकटों पर Early Sale चल रही है जिससे आपको 50% तक की भारी छूट मिलेगी। ध्यान रहे की यह सेल 21 दिसंबर, 2022 तक ही चलेगा।
PMGC 2022 Grand Finals में खेलने वाली टीमों के नाम पर डालिए के नजर
ये 16 टीमें चैंपियनशिप के ग्रैंड फाइनल्स में खेलेंगी।
- GodLike Stalwart (Mongolia)
- IHC Esports (Mongolia)
- Buriram United Esports (Thailand)
- Vampire Esports (Thailand)
- Trained to Kill (Nepal)
- DRS Gaming (Nepal)
- Geek Fam (Malaysia)
- Aerowolf Limax (Indonesia)
- Team SMG (China)
- 4 Angry Men (China)
- Nova Esports (China)
- Influence Chemin Esports (Brazil)
- Alpha7 Esports (Brazil)
- iNCO Gaming (Brazil)
- S2G Esports (Turkey)
- Fire Flux Esports (Turkey)
इस साल के PMGC 2022 Grand Finals में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही है, जिसमें कई पसंदीदा टीमें शुरुआती चरण में ही बाहर हो गई। NOVA esports इस खिताब के प्रमुख दावेदार होंगे। 2 चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनकी तीसरी PMGC 2022 Grand Finals की ट्रोपी होगी।
कहां होगा टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण?
टूर्नामेंट के PMGC 2022 Grand Finals का प्रसारण कई भाषाओं में PUBG मोबाइल ईस्पोर्ट्स के फेसबुक, यूट्यूब, ट्विच और टिकटॉक चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। प्रसारण प्रत्येक मैच के दिन शाम 05:45 बजे (UTC+7) से शुरू होगा।