TEAM SOUL के वह दो खिलाड़ी जिन्होंने अपने दौर में मचाया था धमाल, विरोधी खाते थे खौफ

TEAM SOUL: भारत में BGMI की लोकप्रियता जिस हिसाब से आगे बढ़ रही है उसकी सीमा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
TEAM SOUL SOUL MORTAL SOUL VIPER (image :twitter )

TEAM SOUL (image :twitter )

TEAM SOUL: भारत में BGMI की लोकप्रियता जिस हिसाब से आगे बढ़ रही है उसकी सीमा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बता दें कि, भारत में Esports का मार्केट और क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इस Esports के समुन्द्र में कई गेमिंग कंपनी और स्मार्टफोन ने गोते मारे हैं।

गौरतलब है कि, भारत में esports कल्चर को आगे बढ़ाने का पूरा श्रेय देश के उन युवा इसपोर्ट्स प्लेयर को जाता है जिन्होंने न सिर्फ इसे पूरी लगन से अपनाया, बल्कि अपनी जान लगा दी। अब भारत में esports का क्रेज बढ़ गया है।

भारतीय गेमर्स ने जिस प्रकार का कौशल दिखाया है उसके बाद अब, हमारे पास दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की BGMI जिसे पहले PUBG के नाम से जाना जाता था उसे मशहूर करने का श्रेय किसे जाता है। 

TEAM SOUL के वह दो खिलाड़ी जिन्होंने eSPORTS को बदल दिया

दरअसल, esports का क्रेज TEAM SOUL के मालिक SOUL MORTAL उर्फ नमन माथुर को जाता है। उनके एक क्लिप ने पूरी गेमिंग इंडस्ट्री में आग लगा दी थी और उन्होंने फैंस को अपने स्किल्स और माइन्ड गेम से दीवाना बना दिया था। उन्ही की तरह टीम में उनके साथी SOUL VIPER उर्फ यश सोनी थे। वह SOUL MORTAL के टीम के प्लेयर थे।

दोनों ने टीम बनाकर DREAM HACK इवेंट में भाग लिया था और शानदार तरीके से जीत हासिल की थी। इसके बाद उनका क्रेज और फैन फॉलोइंग पूरे भारत में बढ़ गया। इन दोनों की जोड़ी बेहद ही घातक थी। उन्होंने साथ में कई ट्रॉफी जीतें, भारत को विदेश में भी रिप्रसेंट किया है। उन्होंने काफी उतार चढ़ाव भी देखे हैं और कई मुश्किल समय से गुजरें हैं।

लेकिन उनके लगन और फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा और वह BGMI के भारत में दोबारा से सस्पेन्ड होने से पहले वापस से नंबर 1 टीम बन गए।

TEAM SOUL की बराबरी नहीं

Advertisment

इस समय, बहुत कम टीमों के पास Indian Esports वो औधा, फैन फॉलोइंग है जो Team SouL के पास पहले से है। इसका एक वाजिब कारण भी है। टीम (TEAM SOUL) पहले के दिनों में मोर्टल और वाइपर (SOUL MORTAL & SOUL VIPER) जैसे देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ बीजीएमआई (BEST BGMI PLAYERS) खिलाड़ियों से भरी हुई थी।

साल 2022 में, टीम पहले ही कुछ मूल्यवान ट्राफियां जीत चुकी है, और अक्षत का फॉर्म शानदार रहा है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या टीम (TEAM SOUL) वापस BGMI के आने के बाद वहीं तहलका मचाती है जहां से उन्होंने छोड़ा था।

TEAM SOUL प्लेयर (TEAM SOUL)

Advertisment
  • Omega
  • Akshat
  • Goblin
  • Hector
General News India