in

क्या भारत की BGMI टीमों को मिलेगा PMWI में खेलने का मौका?

MAZY ने यह भी दावा किया कि आगामी PMWI इस साल जुलाई में आयोजित किया जाएगा।

Will India's BGMI teams get a chance to play in PMWI?
Will India's BGMI teams get a chance to play in PMWI?

BGMI के महशूर कास्टर और स्ट्रीमर जिशान “MAZY” आलम ने 7 मार्च, 2023 को एक लाइवस्ट्रीम में अपने फैंस के साथ बातचीत करते देखा गया। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान, उन्होंने कई खिलाड़ियों के गेमप्ले का विश्लेषण किया और भारत में Esports से संबंधित विभिन्न विषयों पर बात की।

एक समय पर, एक दर्शक ने MAZY से आगामी PUBG Mobile World Invitational (PMWI) 2023 में BGMI ईस्पोर्ट्स टीम की भागीदारी की संभावना के बारे में पूछा। इसके जवाब में MAZY ने कहा कि भारतीय टीम की भागीदारी मुख्य रूप से इंडियन गेमिंग मार्केट में गेम की वापसी पर निर्भर करती है। उनके मुताबिक, इंडिया में टीम का क्वॉलिफिकेशन पुराने टूर्नामेंट के आधार पर भी हो सकता है।

MAZY ने यह भी दावा किया कि आगामी PMWI इस साल जुलाई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

आइए जानें MAZY ने असल में कहा क्या?

फैंस को जवाब देते हुए MAZY ने कहा कि, “यह BGMI की वापसी पर निर्भर करता है। PUBG Mobile World Invitational (PMWI) जुलाई में होगा और अभी तक अधिकारियों द्वारा इसकी तारीख को लेकर कुछ कहा नहीं गया है।”

BGMI UNBAN या BGMI return पर बड़ा अपडेट

कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में पुख्ता सबूत दिए हैं और इस खबर को एसपोर्ट्स कम्युनिटी के सामने रखा है। ऐसे में लोगों ने BGMI return ने अनुमान लगाना शुरू कर दिए हैं और उनके जान में जान आई है कि कंपनी गेम की वापसी के लिए बड़े कदम उठा रही है और बस कुछ ही हफ्तों में BGMI UNBAN की खबवर पूरे देश में आ जाएगी। हालाँकि, क्राफ्टन ने अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं की है और जाहीर सी बात है कि वास इसपर बात नहीं करना चाहते और BGMI return को लेकर हाइप बना रहे हैं।

ऐसे में BGMI UNBAN या BGMI return को लेकर जितनी भी अफवाहें मार्केट में फैल रही थी उसपर मुहर लग चुका है कि वह सिर्फ अफवाहें नहीं हैं।

(Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग में कोलकाता के तीन सबसे बड़े गेंदबाज, एक नाम सुनकर तो आप भी चौंक जाएंगे

wwe

WWE के 3 सुपरस्टार्स जिनकी सैलरी है बेहद कम; चौंकाने वाले नाम आए सामने