Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा उलटफेर, मोरक्को ने स्पेन को दी शिकस्त तो पुर्तगाल ने स्विट्ज़रलैंड को किया बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 6 दिसंबर को 2 बड़े मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मुकबला मोरक्को और स्पेन के बीच खेला गया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
फीफा वर्ल्ड कप 2022

फीफा वर्ल्ड कप 2022

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 6 दिसंबर को 2 बड़े मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मुकबला मोरक्को और स्पेन के बीच खेला गया। वहीं, दूसरा मुकाबला देर रात पुर्तगाल और स्विट्ज़रलैंड के बीच खेला गया। जानें किस टीम ने मारी बाजी।

Advertisment

मोरक्को बनाम स्पेन

मोरक्को ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए मंगलवार को यहां साल 2010 की चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की कर ली है। पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनो ने कमाल के बचाव किए।

शूटआउट में अब्देलहामिद सबीरी, हकीम जियेच और अशरफ हकीमी ने मोरक्को के लिए गोल किए जबकि बद्र बेनौन चूक गए। स्पेन के पाब्लो सराबिया का पेनल्टी शॉट गोल पोस्ट से टकराया जबकि कार्लोस सोलेर और कप्तान सर्जियो बुसकेट्स के कीक पर मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने शानदार बचाव किए। अंतिम आठ में मोरक्को का सामना पुर्तगाल के साथ होगा।

Advertisment

पुर्तगाल बनाम स्विट्ज़रलैंड

21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुरेरो और राफेल लीओ के 1-1 गोल की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि मैच की शुरुआत में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेंच पर थे। ऐसा इसलिए क्योंकि, दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पक्ष के पिछले मैच के दौरान उन्हें स्थानापन्न किए जाने से नाराज रोनाल्डो ने इस मैच में न खेलना का निर्णय लिया था।

मैच में पुर्तगाल ने बेहतरीन शुरुआत की और 17वें मिनट में गोंकालो रामोस, जिन्होंने रोनाल्डो की जगह ली थी, जोआओ फेलिक्स के पास का अच्छा इस्तेमाल करते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मैच का सबसे शानदार पल 67वें मिनट में आया, जब रामोस ने गोल कर न केवल अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि पुर्तगाल की बढ़त 5-1 कर दी। रामोस की हैट्रिक टूर्नामेंट के 2022 संस्करण की पहली हैट्रिक थी। अतिरिक्त समय में राफेल लीओ ने एक बेहतरीन गोल कर पुर्तगाल को 6-1 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

General News FIFA