Advertisment

क्या आप जानते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन सबसे महंगे शौक?

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फुटबाॅलर पुर्तगाली क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन सबसे महंगे शौक के बारे में क्या आपको पता है।

author-image
Justin Joseph
New Update
क्या आप जानते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन सबसे महंगे शौक?

Cristiano Ronaldo (Source: Twitter)

फुटबाॅल दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेला है। लगभग दुनियाभर में इस खेल के चाहने वाले मौजूद है। जिस तरह फैंस क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर को दर्जा देते हैं कुछ वैसा ही मुकाम फुटबाॅल में पुर्तगाल के स्टार फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल किया है। दुनिया के लगभग हर देश में रोनाल्डो को चाहने वाले मौजूद है।

Advertisment

बता दें कि हाल में ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करीब 1700 करोड़ प्रतिवर्ष में सऊदी अरब के फुटबाॅल क्लब अन नसर के साथ के साथ करार किया है। साथ ही वह दुनिया के कुछ अमीर फुटबाॅलरों में से एक है।

लेकिन क्या आपको उनके महंगे शौक के बारे में पता है? अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको रोनाल्डो के कुछ तीन सबसे महंगे शौक के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए शुरू करते हैं-

1) पहला सबसे बड़ा शौक:

Advertisment

पुर्तगाल और दुनिया के स्टार फुटबाॅलर का पहला महंगा शौक है घड़ी का। बता दें कि रोनाल्डो के पास इस समय दुनिया की कुछ महंगी घड़ियां मौजूद है, जिसकी आम आदमी तो बस आस रख सकता है। वहीं आपको रोनाल्डो की सबसे महंगी घड़ी के बारे में आपको बताएं तो ये रोलेक्स कंपनी की 'रोलेक्स जीएमटी मास्टर एक्स' जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख रूपए है।

2) दूसरा सबसे बड़ा शौक:

महंगी घड़ियों के बाद रोनाल्डो को दूसरा सबसे महंगा शौक लग्जरी गाड़ियों का है। बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास 25 से ज्यादा महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। तो वहीं रोनाल्डो के कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ियों के बारे में बताएं तो ये Bugatti La Voiture Noire है, जिसकी कीमत 75 करोड़ रूपए है।

Advertisment

3) तीसरा सबसे बड़ा शौक:

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का तीसरा और सबसे बड़ा शौक है प्राइवेट जेट का, रोनाल्डो के पास इस समय दो महंगे लग्जीरियस प्राइवेट जेट मौजूद हैं। जिसमें से एक जेट की कीमत 175 और दूसरे जेट की कीमत 145 करोड़ रूपए है।

(नोट- ये जानकारी इंटरनेट के माध्यम से जुटाई गई है, SKY247Hindi इन तथ्यों के सत्यता की जिम्मेवारी नहीं लेता है)

General News Cristiano Ronaldo