in

क्रोएशियाई फुटबॉलर जोस्को ग्वार्डिओल ने रचा इतिहास, बने प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे महंगे डिफेंडर

मैनचेस्टर सिटी ने ग्वार्डिओल के साथ रिकॉर्ड तोड़ £77 मिलियन पाउंड का करार किया है।

Josko Gvardiol
Josko Gvardiol

इंग्लैंड के फेमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी अक्सर अपने चौंकाने वाले फैसलों को लेकर फैंस को हैरान करने से नहीं चुकता। कई दिनों से मैनचेस्टर सिटी के RB लीपजींग के प्रतिभाशाली क्रोएशियाई सेंटर-बैक जोस्को ग्वार्डिओल के साथ अनुबंध करने की खबर मीडिया में आ रही थी। इस बीच 5 अगस्त को मैनचेस्ट सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने इस अनुबंध के बारे में पुष्टि कर अफवाहों को विराम दिया था। पेप ने बताया था कि क्रोएशियाई खिलाड़ी अनुबंध की औपचारिकताओं के लिए यहां आया है और उस समय उसका मेडिकल हो रहा था

जोस्को ग्वार्डिओल  बने प्रीमियर लीग इतिहास के दूसरे सबसे महंगे डिफेंडर

5 अगस्त को मैनचेस्टर सिटी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए इस रिकॉर्ड तोड़ £77 मिलियन पाउंड के सौदे की जानकारी फैंस के साथ शेयर की।  2019 में लीसेस्टर सिटी से मैनचेस्टर यूनाइटेड में हैरी मैगुइरे के £80 मिलियन पाउंड के स्थानांतरण के बाद, यह स्थानांतरण उन्हें इतिहास का दूसरा सबसे महंगा डिफेंडर बनाता है।

सिर्फ 21 साल की उम्र में, ग्वार्डिओल ने लीपज़िग में अपने दो सीज़न के दौरान अपने प्रभावशाली प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। मैनचेस्टर के साथ हुए अनुबंध को लेकर युवा डिफेंडर ने कहा कि “मैंने हमेशा इंग्लैंड में एक दिन खेलने का सपना देखा है। मैनचेस्टर सिटी के साथ खेलना सपना सच होने जैसा है। यह हाल ही में गुज़रे शानदार सीज़न के बाद – मेरे लिए एक वास्तविक सम्मान है।”

क्रोएशिया द्वारा कई बार नेशनल टीम में चुने गए ग्वारडिओल ने अपनी राष्ट्रीय टीम को 2022 वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान दिलाने और इस साल के नेशंस लीग में स्पेन से हारकर उपविजेता स्थान तक पहुंचने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह मैनचेस्टर सिटी के लिए 24 नंबर की शर्ट पहनेंगे और ऐतिहासिक ट्रेबल हासिल करने के बाद टीम की स्थिति को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानते हुए, सम्मानित मैनेजर पेप गार्डियोला के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

 

यहां देखिए मैनचेस्ट सिटी की फैंस के साथ शेयर की गई पोस्ट

 

 

Top 5 Weakest Team of ODI World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की 5 सबसे कमजोर टीमें IND vs PAK Pakistan is likely to appoint a psychologist for the upcoming ODI World Cup

वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराने के लिए पाकिस्तान बना रहा है मास्टर प्लान! , फैंस बोले “कुछ भी कर लो मुंह काला होना तय है”

IND vs WI: Hardik-Pandya-led-India-in-the-second-ODI

IND vs WI 2nd T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा मैच रद्द! जिसका डर था वहीं हुआ