Advertisment

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022 कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम अमृतसर में जारी

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ की विरासत पहल- कोच एजुकेशन स्कालरशिप प्रोग्राम (कोच शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम) अमृतसर में शुरू हो गया है

author-image
Manoj Kumar
New Update
फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022 कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम अमृतसर में जारी

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ की विरासत पहल- कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम (कोच शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम) अमृतसर में शुरू हो गया है। इस प्रोग्राम के तहत 24 इच्छुक कोच (सभी महिलाएं) आधिकारिक तौर पर प्रमाणित (सर्टिफाइड) फुटबॉल कोच बनने के लिए एक ई-लाइसेंस ग्रासरूट कोर्स में हिस्सा ले रही हैं।

Advertisment

यह इस प्रोग्राम का 14वां संस्करण है। इसकी शुरुआत 14 सितम्बर को हुई थी और यह 17 सितंबर, 2022 तक चलेगा। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वालों को खेल के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं का ज्ञान दिया जा रहा है। साथ ही इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को नेतृत्व गुणों (लीडरशिप क्वालिटी) से लैस किया जा रहा है।

एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य, श्री विजय बाली ने कहा, “यह गर्व और खुशी की बात है कि फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ विरासत पहल पंजाब आई है। यह कार्यक्रम वास्तव में इच्छुक महिला कोचों को न केवल कोचिंग कौशल सीखने में मदद करेगा बल्कि नेतृत्व के गुण भी हासिल करने का मौका देगा। महिला फुटबॉल दुनिया भर में तेजी से प्रगति कर रहा है और इस तरह की पहल केवल इस विकास को गति देगी।”

इस बीच, एक संयुक्त बयान में, फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ के लिए स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर्स (परियोजना निदेशकों) ने कहा, "यह जरूरी है कि फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ एक पदचिह्न छोड़े। हमें पंजाब तक पहुंचने में खुशी हो रही है। यह एक ऐसा राज्य है, जिसका फुटबॉल में समृद्ध इतिहास रहा है और जिसने भारतीय फुटबॉल में दिल खोलकर योगदान दिया है।"

Advertisment

प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स ने अपने बयान में कहा, "हमें उम्मीद है कि कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में मदद करेगा। हम जानते हैं कि काफी बड़ी संख्या में युवा महिलाएं फुटबॉल को करियर विकल्प के रूप में देखती हैं। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाएं निश्चित रूप से अपने स्थानीय समुदायों में रोल मॉडल होंगी और महिला फुटबॉल के विकास में सहायता करेंगी।”

टूर्नामेंट की एलओसी द्वारा सोचे गए कोच एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने न केवल इसके अब तक आयोजित दस पाठ्यक्रमों के स्नातक प्रतिभागियों को लाभान्वित किया है, बल्कि उन लोगों को भी फायदा पहुंचाया है जिन्हें आधिकारिक रूप से प्रमाणित कोचों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

इस कार्यक्रम के विभिन्न संस्करणों के स्नातक रोल मॉडल और प्रेरणादायक शख्सियतों के रूप में काम कर रहे हैं, जिससे उनके स्थानीय समुदायों में अधिक लड़कियां फुटबॉल खेलना शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं। दूरदराज के जिलों के कुछ प्रतिभागी इस खेल में महिलाओं की भागीदारी को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे युवा लड़कियों की संस्कृति और जीवन में बदलाव आ रहा है।

Advertisment

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022 ™ की इस विरासत पहल ने कुछ प्रतिभागियों के पुनर्वास में भी सहायता की है, जिन्होंने इस सुंदर खेल के माध्यम से वैकल्पिक करियर का अवसर पाया है।

11 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच खेले जाने वाले इस द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट में दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉलर भारत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और इसके लिए टिकट अब लाइव हैं।

फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022™ के टिकट यहां www.fifa.com/tickets खरीदे जा सकते हैं।

India General News FIFA