/sky247-hindi/media/post_banners/C7ILkcPlU49TM3RZpw3Z.jpg)
फीफा वर्ल्ड कप 2022
फीफा वर्ल्ड कप 2022 : 10 दिसंबर 2022 को चल रहे फीफा विश्व कप का तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। पुर्तगाल ने अल थुमामा स्टेडियम में मोरक्को का सामना किया। वहीं, दूसरी तरफ अल बैत स्टेडियम में इंग्लैंड का मुकाबला फ्रांस से हुआ। पुर्तगाल राउंड ऑफ 16 में स्विटजरलैंड पर 6-1 की जीत के बाद इस मुकाबले मे उतरा था आ रहा था। वहीं, मोरक्को ने अंतिम राउंड में पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराया था।
दूसरी तरफ इंग्लैंड ने राउंड 16 में सेनेगल को 3-0 से हराया था। वहीं, गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड के खिलाफ 3-1 के अंतर से मैच जीता था।
फीफा वर्ल्ड कप 2022: मोरक्को बनाम पुर्तगाल (1-0)
मैच की बात करें तो पुर्तगाल पांचवें मिनट में ही गोल करने के करीब पहुंच गया था। जोआओ फेलिक्स ने ब्रूनो फर्नांडीस के एक उत्कृष्ट क्रॉस से डाइविंग हेडर लगाया। लेकिन, मोरक्को के गोलकीपर, यासिन बाउनोउ ने उसका बचाव किया। फिर, सातवें मिनट में भी एक मौका खो दिया गया।
उसके बाद 26वें मिनट में एन नेसरी के पास एक और मौका था लेकिन उनका प्रयास पूरी तरह फेल हो गया। लेकिन, 42वें मिनट में, एन नेसरी ने कोई गलती नहीं की और हेडर से ओपनर गोल किया। इस तरह पहला हाफ 1-0 से बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे हाफ में विकल्प के तौर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आए। 49वें मिनट में मोरक्को बढ़त को दोगुना करना चाह रहा था। लेकिन, पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने मौका बनने नहीं दिया।
फिर, 58वें मिनट में गोंकालो रामोस ने एक हेडर लगाया जो लक्ष्य से कुछ इंच दूर चला गया। इसके बाद 64वें मिनट में फर्नांडिस ने बॉक्स के बाहर से एक गेंद मारी जो बार के ऊपर से निकल गई। 82वें मिनट में जोआओ फेलिक्स ने आक्रामक शॉट मारा लेकिन मोरक्को के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। फिर, पुर्तगाल ने और अधिक मौकों के साथ कड़ी कोशिश की लेकिन बराबरी का गोल करने में असफल रहे। इस प्रकार, खेल मोरक्को के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ।
फीफा वर्ल्ड कप 2022: फ्रांस बनाम इंग्लैंड (2-1)
फ्रांस को शुरुआती समय में बढ़त मिल चुकी थी। और इंग्लैंड गोल करने के कोशिश में लगा था। हालांकि पहले हाफ तक स्कोर 1-0 ही रहा क्योंकि इंग्लैंड एक भी गोल करने में सफल नहीं रहा। लेकिन दूसरे हाफ के 54 वें मिनट में हैरी केन ने टीम के लिए गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया। लेकिन 78 वें मिनट में फ्रांस ने गोल करके बढ़त बनाई और मैच खत्म होने तक इंग्लैंड को गोल नहीं करने दिया।
इस प्रकार यह मैच 2-1 से खत्म हुआ और फ्रांस सेमी फाइनल में पहुंची।