Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022: ब्राजील और पुर्तगाल की बड़ी जीत, जानें किस खिलाड़ी ने किए कितने गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2022: 28 नवंबर, सोमवार को, ब्राजील और स्विट्जरलैंड ने एक दूसरे का सामना किया। ब्राजील ने इस मैच में स्विट्ज़रलैंड को 1-0 से ...

author-image
Manoj Kumar
New Update
फीफा वर्ल्ड कप 2022

FIFA WORLD CUP (image source: twitter)

फीफा वर्ल्ड कप 2022: 28 नवंबर, सोमवार को, ब्राजील और स्विट्जरलैंड ने एक दूसरे का सामना किया। ब्राजील ने इस मैच में स्विट्ज़रलैंड को 1-0 से हराया। वहीं मैच का अंतिम मुकाबला, पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच खेला गया जिसमें पुर्तगाल ने 2-0 से मैच में जीत हासिल की।

Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022 : ब्राजील बनाम स्विट्ज़रलैंड (1-0)

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कोई भी गोल नहीं किया। टीम का स्कोर फर्स्ट हाफ के बाद 0-0 था। लेकिन, दूसरा हाफ दोनों टीमों के लिए कठिन रहा और किसी भी टीम ने 60 मिनट तक कोई भी गोल नहीं किया।

हालांकि ब्राजील ने निर्णायक हाफ में बार-बार मौके बनाए, लेकिन स्विट्जरलैंड का डिफेंस बेहद मजबूत दिख रहा था और स्कोरलाइन में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। मैच आखिरी समय तक बढ़ा और फैंस को लगा की यह मुकाबला भी ड्रा हो जाएगा। क्योंकि दोनों टीमें एक दूसरे को बढ़त लेने नहीं दे रही थी। लेकिन ब्राजील के कैसेमीरो ने 83 मिनट पर एक गोल करके टीम को बड़ी बढ़त दिलाई और इस गोल की वजह से टीम ने मुकाबला जीता।

Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022: पुर्तगाल बनाम उरुग्वे (2-0)

जब फुटबॉल की बात आती है तो पुर्तगाल सबसे बड़े टीमों में से एक है और कतर द्वारा आयोजित फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप एच अभियान में टीम का सामना उरुग्वे के खिलाफ हुआ था। पुर्तगाल ने मैच की शुरुआत में पूरा आक्रामक तरीका अपनाया। दूसरी ओर, उरुग्वे पुर्तगाल के अटैक का सामना करने के लिए संघर्ष करता रहा और मैच से अपनी पकड़ खोता रहा। लेकिन पहला हाफ 0-0 से खत्म हुआ।

बता दें कि, दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम था। लेकिन दूसरे हाफ में ब्रूनो फर्नांडीस ने टीम के लिए दो गोल किए और उरुग्वे एक भी गोल करने में नाकाम रही। इस तरह पुर्तगाल ने यह मैच 2-0 से जीता और 3 अंक हासिल किया। फीफा विश्व कप 2022 में सुपर 16 के राउंड के लिए क्वालीफाई किया है।

Advertisment

जानें आज कौन से मुकाबले होंगे

  • 29 नवंबर 2022 – इक्वाडोर बनाम सेनेगल, रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 29 नवंबर 2022 – नीदरलैंड बनाम कतर, रात 8.30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – ईरान बनाम यूएसए, रात 12:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – वेल्स बनाम इंग्लैंड, रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम

 

 

General News FIFA