Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022: जापान, स्पेन, मोरक्को और क्रोएशिया अगले दौर में पहुंचे, जर्मनी जीतकर भी हुआ बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 1 दिसंबर को ग्रुप एफ और ग्रुप ई की सभी चार टीमों ने अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच खेले।

author-image
Justin Joseph
New Update
Morocco and Croatia, Spain and Japan (Image Source: Twitter)

Morocco and Croatia, Spain and Japan (Image Source: Twitter)

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 1 दिसंबर को ग्रुप एफ की सभी चार टीमों ने अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच खेले। बेल्जियम ने क्रोएशिया का सामना किया तो मोरक्को का मुकाबला कनाडा से था। वहीं ग्रुप ग्रुप ई से जापान का सामना स्पेन से हुआ, जबकि कोस्टा रिका का मुकाबला जर्मनी से था।

Advertisment

क्रोएशिया बनाम बेल्जियम

क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों की ओर से गोल दागने के भरसक प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। ड्रॉ के बावजूद क्रोएशिया ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कनाडा बनाम मोरक्को

Advertisment

मोरक्को ने खेल में धमाकेदार शुरुआत की। हकीम ज़ीच ने चौथे मिनट में टीम के लिए गोल दागा। इसके बाद 23वें मिनट में यूसुफ एन-नेसरी ने गोल दागकर बढ़त दिला दी। हालांकि, 40वें मिनट में कनाडा की ओर से गोल हुआ और पहला हॉफ 2-1 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इस प्रकार मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराया और इतिहास में पहली बार अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।

जापान बनाम स्पेन

स्पेन ने खेल के 10वें मिनट में गोल दागने कर बढ़त बनाई। जवाब में जापान ने भी हमला बोला, लेकिन वे पहले हॉफ में गोल करने में नाकाम रहे और इस तरह स्पेन ने 1-0 के साथ पहला हॉफ समाप्त किया। हालांकि, दूसरे हॉफ में जापान ने बराबरी करने के लिए गोल करने में देर नहीं लगाई। रित्सु दून ने 48वें मिनट में गोल किया। फिर 51वें मिनट में एओ तनाका ने दूसरा गोल कर जापान को बढ़त दिला दी। जापान ने अंत तक ये बढ़त बनाए रखा और इस तरह उसने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

जर्मनी बनाम कोस्टा रिका

जर्मनी ने कोस्टा रिका की तुलना में अधिक नियंत्रण से खेली। 10वें मिनट में सर्ज ग्नब्री ने गोल कर जर्मनी को आगे कर दिया। इसके बाद जोएल कैंपबेल के पास कोस्टा रिका के लिए बराबरी का गोल करने का मौका था, लेकिन वे नाकाम रहे। खेल का पहला हाफ जर्मनी के लिए 1-0 से समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में कोस्टा रिका के येल्तसिन तेजेदा ने 58वें मिनट में गोल दागा और स्कोर बराबर हुआ। इसके बाद 70वें मिनट में जुआन पाब्लो वर्गास ने दूसरा गोल किया। हालांकि, जर्मनी ने तुरंत जवाबी गोल दागा और स्कोर 2-2 हो गया। इसके बाद जर्मनी ने 85वें मिनट में और 89वें मिनट में गोल कर मैच 4-2 से जीत लिया, लेकिन वह अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

General News FIFA