Advertisment

फीफा विश्व कप 2022, मैच 25, ग्रुप ई: कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया, जानें किस मिनट पर लगा गोल?

Costa Rica beat Japan : जापान ने कई हमलें किए लेकिन वह बराबरी का गोल करने में असफल रहे। इस तरह कोस्टा रिका ने 1-0 से मैच जीतने मे...

author-image
Manoj Kumar
New Update
Costa Rica beat Japan फीफा वर्ल्ड कप 2022 कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया

FIFA World Cup 2022, Match 25, Group E: Costa Rica beat Japan 1-0: चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 27 नवंबर को जापान और कोस्टा रिका का आमना सामना हुआ। यह मैच ग्रुप ई का था जो अहमद बिन अली स्टेडियम में खेला गया। हालांकि, दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद ही विपरीत हुई थी। जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराकर चल रहे टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया था।

दूसरी ओर, स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया था। यह कोस्टा रिका के लिए विश्व कप अभियान की खराब शुरुआत थी। इसलिए, कोस्टा रिका के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी था, जबकि जापान अपनी जीत की गति को जारी रखना चाह रहा था। इसलिए आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला था।

फीफा विश्व कप 2022: कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया (FIFA World Cup 2022, Match 25, Group E: Costa Rica beat Japan 1-0)

Advertisment
मैच की बात करें तो दोनों टीमें खेल में शुरुआती बढ़त की तलाश में थीं। लेकिन किसी भी टीम की ओर से कोई मौके नहीं बन रहे थे। जापान और कोस्टा रिका दोनों ने कुछ शॉट्स लिए। लेकिन, पहले हाफ में दोनों में से कोई भी टीम टारगेट पर शॉट्स नहीं ले पाए। यह 2022 विश्व कप का पहला मैच था जहां इस तरह की घटना हुई। इस तरह पहला हाफ 0-0 पर समाप्त हुआ।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अधिक तीव्रता के साथ खेल की शुरुआत की। 46वें मिनट में जापान ने मौका बनाया। लेकिन, कीलर नवीस ने शानदार खेल दिखाया और गोल को बचाया। इसके बाद खेल के 48वें मिनट में ताकुमा असानो ने गोल करने के लिए हेड शॉट लगाया। लेकिन, फिर से, वे केलर नवास के कारण इस मौके को गोल में बदलने में नाकाम रहे।
Advertisment
इस बीच, 81वें मिनट में कोस्टा रिका के कीशर फुलर ने गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। येल्स्टिन तेजेदा ने उस गोल के लिए एसिस्ट किया। फिर, जापान ने कई हमलें किए लेकिन वह बराबरी का गोल करने में असफल रहे। इस तरह कोस्टा रिका ने 1-0 से मैच जीतने में कामयाबी हासिल की और टूर्नामेंट में बने रहने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। अब, कोस्टा रिका अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जर्मनी के खिलाफ 2 दिसंबर 2022 को खेलेगा।
General News FIFA