Advertisment

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी आपके होश

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी (FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY) इस बार आपके होश उड़ाने वाली है। आइए जानें...

author-image
Manoj Kumar
New Update
FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY

FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY (image source: twitter)

FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY: 20-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब स्पोर्ट्स फैंस फुटबॉल के वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WORLD CUP 2022) की पहली बार गल्फ देशों में खेला जा रहा है और इसकी मेजबानी कतर कर रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 20 नवंबर से होने वाला है और इस फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल का मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 

Advertisment
लेकिन क्या आप जानते हैं की क्रिकेट के तेज गति से प्रसिद्ध होने के बाद भी इन दोनों स्पोर्ट्स के प्राइज मनी में जमीन आसमान का अंतर है। आइए जानें दोनों खेलों के प्राइज मनी में कितना अंतर है:-

साल 2022 का 20-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड को 1.6 मिलियन डॉलर और 2019 वनडे विश्व कप जीतने के लिए 4.0 मिलियन डॉलर मिले थे। 20-20 विश्व कप 2022 के उपविजेता पाकिस्तान को 800,000 डॉलर का राशि दी गई और सेमीफाइनल में हारने वाली टीम भारत और न्यूजीलैंड को 400,000 डॉलर मिले। 

क्रिकेट वर्ल्ड कप प्राइज मनी

Advertisment

20-20 वर्ल्ड कप 2022: 1.6 मिलियन डॉलर

वनडे वर्ल्ड कप 2019: 4.0 मिलियन डॉलर

साल 2019 के विश्व कप के लिए कुल टूर्नामेंट पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर थी और आगामी 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए यह राशि अधिक होगी। क्रिकेट में प्राइज मनी कुछ इस प्रकार है, लेकिन जब फुटबॉल जैसे अन्य खेलों की बात करते हैं तो आपको कुछ और ही देखने को मिलता है।  

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WORLD CUP 2022) की प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर निर्धारित की गई है

क्रिकेट के तेजी से विकास होने के बावजूद, फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खेलों में से एक है। 32 टीमों के भाग लेने के साथ, 2022 फीफा विश्व कप इस साल के सबसे आकर्षक खेल आयोजनों में से एक होगा, इसलिए इस टूर्नामेंट में भारी प्राइज मनी (FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY) होने वाली है। 

फीफा ने 20 नवंबर से कतर में शुरू होने वाले मेगा टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 440 मिलियन डॉलर का आवंटन किया है। बता दें कि, विजेता को 42 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो इंग्लैंड द्वारा साल 2019 का क्रिकेट विश्व कप जीतने से 11 गुना अधिक है। इसके बाद फीफा विश्व कप 2022 की उपविजेता टीम 30 मिलियन डॉलर और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 27 मिलियन डॉलर जीतेगी।

टीमों में ऐसे बटेंगी प्राइज मनी (FIFA WORLD CUP 2022 PRIZE MONEY)

  • विजेता :  $ 42 मिलियन
  • दूसरा स्थान : $30 मिलियन
  • तीसरा स्थान : $27 मिलियन
  • चौथा स्थान : $ 25 मिलियन
  • 5वां-8वां स्थान : $17 मिलियन
  • 9वें-16वें स्थान पर : $13 मिलियन
  • 17वां-32वां स्थान : $09 मिलियन

बता दें कि, फीफा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 60 मिलियन डॉलर निर्धारित किए हैं, जो पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंटों की तुलना में बहुत अधिक है।

General News FIFA