Advertisment

फीफा वर्ल्ड कप 2022: पांचवें दिन बड़ी टीमों का रहा बोलबाला, रोनाल्डो ने दिखाया जलवा

फीफा वर्ल्ड कप 2022: 24 नवंबर 2022 को ग्रुप जी और ग्रुप एच की सभी टीमों को भिड़ते हुए देखने के लिए प्रशंसक बेहद ही उत्साहित थे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
फीफा वर्ल्ड कप 2022

फीफा वर्ल्ड कप 2022: 24 नवंबर 2022 को ग्रुप जी और ग्रुप एच की सभी टीमों को भिड़ते हुए देखने के लिए प्रशंसक बेहद ही उत्साहित थे। उरुग्वे, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल और ब्राजील जैसी बड़ी टीमें अपने फीफा विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत करने की उम्मीद में थी। सबसे पहले, स्विटज़रलैंड ने अल जनाब स्टेडियम में कैमरून के साथ मुकाबला किया। फिर, उरुग्वे ने एजुकेशन सिटी स्टेडियम में दक्षिण कोरिया से भिड़ंत की।

Advertisment

दूसरी ओर, पुर्तगाल ने स्टेडियम 974 में घाना से सुर ब्राजील ने लुसैल स्टेडियम में सर्बिया से मुकाबला किया। आइए जानें सभी मैच का हाल।

फीफा वर्ल्ड कप : स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून (1-0)

मैच से पहले सबकी निगाहें स्विस इंटरनेशनल प्लेयर ब्रील एंबोलो पर टिकी थीं। इस बीच, उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया, उन्होंने 48वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन बता दें कि ब्रील एंबोलो कैमरून में जन्मे हैं। इसलिए अपने देश के लिए गोल करके उन्होंने कोई भी जश्न नहीं मनाया। हालांकि कैमरून की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ और स्विट्जरलैंड बढ़त के बदौलत मुकाबला जीतने में कामयाब रही।

फीफा वर्ल्ड कप: उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया (0-0)

Advertisment

उरुग्वे और दक्षिण कोरिया इस वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहते थे। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ और दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रा से समाप्त हुआ। उरुग्वे के फेडेरिको वाल्वरडे अंतिम पांच मिनट के खेल के दौरान गोल करने के करीब पहुंच गए थे। लेकिन, उनका शॉट क्रॉसबार से टकराया और यह नेट में नहीं जा सका।  इस तरह दोनों टीमें इस मुकाबले से एक-एक अंक हासिल करने में सफल रहीं।

पुर्तगाल बनाम घाना (3-2)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस मैच की शुरुआत कप्तान के रूप में की। पहले हाफ में एक भी गोल नहीं होने के बाद पुर्तगाल ने 65वें मिनट में बढ़त बना ली। रोनाल्डो ने इस मौके में गोल किया। इसके बाद 73वें मिनट में आंद्रे अयू ने घाना के लिए बराबरी का गोल दागा। लेकिन, फिर, पुर्तगाल ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और क्रमशः 78वें और 80वें मिनट में दो गोल किए। जोआओ फेलिक्स और राफेल लीओ गोल करने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, उस्मान बुखारी की बदौलत घाना को 89वें मिनट में गोल करने का मौका मिला। लेकिन, अंत में, पुर्तगाल ने 3-2 के स्कोर के साथ थ्रिलर मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की।

ब्राजील बनाम सर्बिया (2-0)

सभी की निगाहें पहले नंबर की टीम ब्राजील पर थीं। उन्होंने सर्बिया का सामना किया और मैच को 2-0 से जीत लिया।

General News FIFA