in

भारत ने 8वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप का खिताब, सुनील छेत्री ने की मेसी की बराबरी

भारतीय फुटबॉल टीम ने आठवीं बार यह टूर्नामेंट जीता है।

(Photo courtesy - Twitter handle)
(Photo courtesy - AIFF's Twitter handle)

भारनीय टीम ने शनिवार को नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय फुटबॉल टीम ने आठवीं बार यह टूर्नामेंट जीता है। साथ ही कप्तान सुनील छेत्री ने 80 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ लियोनेल मेसी की बराबरी भी कर ली। भारत ने सुनील छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समद के गोलों की बदौलत टूर्नामेंट के फाइनल में जीत हासिल की।

सुनील छेत्री ने की लियोनेल मेसी की बराबरी

सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 80 गोल करने के साथ लियोनेल मेसी की बराबरी पर पहुंच गये हैं और वह सक्रिय खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मैच में पहले हाफ में भारत का दबदबा रहा, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं रही। हालांकि सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ में भारत को गोल कर बढ़त दिलाई। इसके अगले मिनट में सुरेश ने गोल कर नेपाल पर 2-0 की लीड बना दी।

कोच इगोर स्टिमैक के नेतृत्व में पहला खिताब

मुख्य कोच इगोर स्टिमैक के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम की यह पहली खिताबी जीत है। इससे पहले इगोर स्टिमैक को हाल के दिनों में टीम के असफल प्रदर्शन पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। स्टिमैक तीसरे विदेशी कोच बन गये, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता है। इससे पहले कोच जिरी पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के मार्गदर्शन में भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही थी।

 

सुनील छेत्री ने 49वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, जिसके एक मिनट बाद यानि 50वें मिनट में सुरेश सिंह ने एक और गोल कर भारत को मुकाबले में 2-0 से आगे बढ़ा दिया। दो दनादन गोल होने के बाद भारत ने प्रयास जारी रखा हालांकि सफल नहीं हुआ। 52वें मिनट में मनवीर सिंह को मौका मिला, लेकिन गोल करने में असफल रहे। 79वें मिनट में उदंता सिंह भी मिले मौके को गंवा बैठे। इसके बाद 90वें मिनट में सहल अब्दुल समद के गोल के साथ भारत ने नेपाल पर 3-0 से जीत दर्ज कर ली।

Virat Kohli (Image Credit Twitter)

इंटरनेशनल टी20 कप : विराट कोहली बोले, टूर्नामेंट जीतना हमारा लक्ष्य

Yuzvendra Chahal

विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर रखने की बताई वजह