2017 में भारत की मेजबानी में खेले गए अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के बाद से भारत में फुटबॉल को लेकर फैंस और प्लेयर्स का झुकाव बढ़ा है। इंडियन सुपर लीग में भी पहले की तुलना में भारतीय प्रतिभाओं को और अधिक मौके मिल रहे हैं। इन लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लालियानजुआला चांगटे, आकाश मिश्रा, विक्रम प्रताप सिंह और महेश सिंह जैसे खिलाड़ी ने हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप और SAFF चैंपियनशिप 2023 जैसी प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
हाल ही में खेले गए SAFF चैंपियनशिप 2023 में भारत ने गत विजेता कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। SAFF चैंपियनशिप 2023 के दौरान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया था। मगर 38 वर्षिय छेत्री अब ज्यादा साल भारतीय फुटबॉल टीम में खेलते नजर आएंगे। उनकी तरह ही इस खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले इन तीन युवा भारतीय फुटबॉलर के बारे में विस्तार से आपकों बताएंगे।
साहिल पूनिया
हाल ही में थाईलैंड में खेले गए AFC U17 2023 में भारत ग्रुफ स्टेज मुकाबलों में ही बाहर हो गया था, लेकिन इस दौरान टीम ने शानदार खेल दिखाया। एशियन टीमों के बीच खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के लिए साहिल पूनिया ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था। साहिल वियतनाम और उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत के गोलकीपर थे। उनके मौजूदगी में दोनों विरोधी टीमों को गोल करने में बड़ी मुश्किलें हुई। इस बीच फैंस साहिल पूनिया की तुलना भारतीय गोलकीपर गुरुप्रीत सिंह संधू से कर रहे हैं।