Advertisment

नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

फुटबाॅल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक एक पेले ने, 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Pele (Image Credit- Twitter)

Pele (Image Credit- Twitter)

फुटबाॅल की दुनिया के दिग्गज ब्राजील के महान फुटबाॅलर पेले ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, बता दें कि पिछले कुछ समय से वह पेट के कैंसक की घातक बीमारी का सामना कर रहे थे। पेले के निधन की खबर उनके बेटे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Advertisment

29 नवंबर से थे अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को उन्हें इलाज के लिए साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती किया गया था। कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया। लेकिन फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था।

इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने के लिए पेन किलर की दवाइयां दी जाने लगी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। साथ ही पेट कैंसर के अलावा पेले को किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। लेकिन डाक्टरों की तमाम कोशिश और फैंस की उनके लिए की गई प्रार्थना बेअसर साबित रही। बता दें कि पेले का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था।

Advertisment

तीन फीफा विश्व कप जीते थे पेले ने

बता दें कि पेले को गैसोलिना, द ब्लैक पर्ल और ओ री (द किंग) जैसे कई उप नामों से जाना जाता था। गौरतलब है कि फुटबाॅल की दुनिया के अब तक के इतिहास में उन्हें सबसे महान फुटबाॅलर के रूप में जाना जाता है। वह फुटबाॅल इतिहास में तीन फुटबाॅल विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। बता दें कि उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में फीफा विश्व कप जीता था।

इसके अलावा पेले को फुटबाॅल के महान खिलाड़ी का लेबल 1999 में फुटबाॅल अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा 'एथलीट ऑफ द सेंचुरी' दिया गया था। इसके अलावा टाइम मैगजीन की 20वीं सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल पेले को 2000 में विश्व खिलाड़ी का वोट दिया गया था। इसके अलावा पेले प्लेयर ऑफ द सेंचुरी के संयुक्त विजेताओं में से एक थे।

 

Brazil