Advertisment

पुर्तगाल के हेड कोच फर्नांडो सैंटोस ने मोरक्को के खिलाफ हार के बाद अपने पद से दिया इस्तीफा

फर्नांडो सैंटोस (Fernando Santos) की उम्र फिलहाल 68 वर्ष है और उन्होंने साल 2014 में पुर्तगाल के कोच के रूप में कार्य करना शुरु किया था।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Fernando Santos and Cristiano Ronaldo फर्नांडो सैंटोस

Fernando Santos and Cristiano Ronaldo (image: twitter)

फर्नांडो सैंटोस ने दिया इस्तीफा: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल की टीम को मोरक्को से करारी हार मिली थी, जिसके बाद उनका फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सफर वहीं खत्म हो गया था। उस मैच में मोरक्को ने 1-0 की बढ़त से जीत हासिल की थी। यह हार पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पूरी टीम के लिए बड़ी दुखद थी क्योंकि ऐसी खबर है कि यह रोनाल्डो का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप था।

Advertisment

लेकिन अब पुर्तगाल को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मोरक्को से हार के बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच फर्नांडो सैंटोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी पुर्तगाली महासंघ (FPF) ने साझा की।

कैसा रहा फर्नांडो सैंटोस का करियर?

फर्नांडो सैंटोस की उम्र फिलहाल 68 वर्ष है और उन्होंने साल 2014 में पुर्तगाल के कोच के रूप में कार्य करना शुरु किया था। उनके नेतृत्व में पुर्तगाल ने फ्रांस को हराकर पहली बार यूरो 2016 चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में साल 2019 में पुर्तगाल ने UEFA Nations लीग का खिताब जीता था।

Advertisment

हालाँकि, मोरक्को से 1-0 की चौंकाने वाली हार ने उनके करियर का अंत लिखा। लेकिन आपको बता दें कि, पुर्तगाल से उनका अनुबंध साल 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप तक का था।

FPF के एक बयान में कहा गया कि, "पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ और फर्नांडो सैंटोस दोनों ने आपसी सहमती के साथ यह फैसला लिया है। अब FPF अगले राष्ट्रीय कोच को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अब शायद समय है की फिर से एक नया चक्र शुरू किया जाए।"

आपको बता दें कि, पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्विट्जरलैंड के खिलाफ टीम के राउंड ऑफ 16 मैच के लिए बेंच करने के बाद सैंटोस के इस फैसले से बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। यही नहीं, मोरक्को के खिलाफ खेले गए मैच में भी रोनाल्डो को सैंटोस ने पहले हाफ में बेंच किया था और दूसरे हाफ में उनकी वापसी कराई थी। फैंस का मानना है कि, अगर रोनाल्डो को शुरुआत से खेलने दिया जाता था टीम मोरक्को को आराम से हरा सकती थी।

General News FIFA