Advertisment

अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने जा रहा था खिलाड़ी, गार्ड ने बीच में आकर किया कुछ ऐसा की बिगड़ गया मामला

बेलारूस में हुआ स्मोर्गन-वोल्ना मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दरअसल, स्मोर्गन का डिफेंडर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता था

author-image
Manoj Kumar
New Update
football viral video गर्लफ्रेंड को प्रपोज

बेलारूस में हुआ स्मोर्गन-वोल्ना मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दरअसल, स्मोर्गन का डिफेंडर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता था, लेकिन किसी ने भी वहाँ खड़े स्टीवर्ड यानि गार्ड को इस बारे में बताया नहीं। ऐसे में बिना किसी जानकारी के उस गार्ड ने यह रोमांटिक पल शुरू होने से पहले ही उसे बर्बाद कर दिया।

गौरतलब है कि क्रिकेट और फुटबॉल मैदान में हमें अक्सर ऐसे पल देखने को मिलते हैं लेकिन ये शायद एक ऐसा पल था जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। वहीं, कोई नहीं चाहेगा की ऐसा किसी के साथ हो। आइए जानें क्या है इस वीडियो में ऐसा।

यहाँ देखें वीडियो

क्या हुआ वीडियो में ?

बता दें कि, फुटबॉल मैच के 85वें मिनट में 22 वर्षीय डिफेंडर ने अपने करियर का दूसरा गोल किया। इसके तुरंत बाद अपने गोल का जश्न मनाने के लिए वह फील्ड के पास दौड़ा जहां उसकी प्रेमिका मौजूद थी। फ़ुटबॉल खिलाड़ी ने जैसे ही उसके सामने घुटने टेके और अंगूठी निकाली, एक युवा व्यक्ति उसकी तरफ दौड़ा। इतने में वहाँ खड़े गार्ड ने उसे धक्का देकर हटाया।

हालांकि उससे गलती वहाँ हुई जब उसने डिफेंडर की गर्लफ्रेंड को भी जोर का धक्का दे दिया। ऐसा करते ही मामला गरमा गया और सब स्टीवर्ड से भीड़ गए। यहाँ तक की डिफेंडर भी गार्ड पर गुस्सा हो गया और उससे झड़गने लगा। दरअसल, गार्ड को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी की वो लड़की कौन है और लोगों का क्या प्लान है।

लेकिन, इसके बाद पूरी टीम ने स्टीवर्ड को स्थिति के बारे में बताया। लेकिन खुशी इस बात की रही की इस मोमेंट को दोबारा से किया गया और इस बार किसी ने दखल अंदाजी नहीं की। डिफेंडर ने एक बार फिर वैसे ही घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उन्होंने उसे रिंग पहनाई और एक गुलदस्ता भी दिया। अंत में गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल स्वीकार किया।

Cricket News General News