in

‘बुड्ढा कहने से पहले सोच लेना’, भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने वीडियो शेयर कर चेताया

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 40 की उम्र पार कर चुके हैं।

Sunil Chhetri (Source: Twitter)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 40 की उम्र पार कर चुके हैं, इसके बावजूद भी उनका किसी युवा खिलाड़ी से कम प्रदर्शन नहीं रहा है। वह अभी भी देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। फिटनेस और स्किल से लेकर तक हर मामले में वह देश के बिलकुल फिट खिलाड़ी हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पांच दिन के ट्रेनिंग के बाद युवा खिलाड़ी उन्हें पछाड़ नहीं पाए। उन्होंने उन लोगों को दिखाया कि वह अभी बूढ़े नहीं हुए हैं, जो उन्हें बूढ़ा कहते हैं।

सुनील छेत्री ने शेयर किया वीडियो

छेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह पिछले एक महीने से यूरोप में थे और वहां हर तरह का खाना खा रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि वह पांच दिन तक ट्रेनिंग की और टेस्ट में उनके तीन जूनियर साथी हरा नहीं पाए, जिनकी उम्र लगभग 20 साल थी। उन्होंने 40 साल के बूढ़े से ये जवान पीछे रह गए। जो लोग उन्हें बूढ़ा कहते हैं वो अगली बार ऐसा करने से पहले सोच लें।

यहां देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Chhetri (@chetri_sunil11)

उनके इस वीडियो पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा हाहा लीजेंड। उनके अलावा कई दिग्गजों ने भी कमेंट किये। आपको बता दें कि विराट कोहली और सुनील छेत्री अच्छे दोस्त हैं और कोहली भारतीय फुटबॉलर के बड़े प्रशंसक भी हैं। वह कई बार सुनील छेत्री को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं।

वहीं सुनील छेत्री के सीनियर और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रेनेडी सिंह ने भी उनके मजे लिए। उन्होंने लिखा कि, ‘सुनील जब आप छोटे थे, तो इन खिलाड़ियों से भी घटिया थे। इसे कभी न भूलें, लेकिन देखो अब आप कितने आगे आ गए हो और मैं निश्चिंत हूं को वे सभी आपसे सीख रहे हैं। आगे बढ़ते रहे भाी।’

 

Krishnamachari Srikkanth. (Photo by Sanjeev Verma/ Hindustan Times via Getty Images)

“एडवाइस चाहिए तो मुझे और रवि शास्त्री को फोन कर दो” भारतीय टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा को कृष्णमाचारी श्रीकांत ने दी सलाह

Virat Kohli ( Image Credit: Twitter)

एशिया कप 2022 से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली: दानिश कनेरिया