Advertisment

फुटबॉलर रोनाल्डो की परेशानी बढ़ीं, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने जिला अदालत के फैसले को दी चुनौती

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप वाली महिला अब ऊपरी अदालत की ओर रुख कर रही है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo ( Image Credit: Twitter)

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनके ऊपर दुष्कर्म के आरोप वाली महिला अब ऊपरी अदालत की ओर रुख कर रही है। वह जिला अदालत के फैसले को चुनौती दे रही है। ऐसे में ऊपरी अदालत अगर मामले को सुनवाई योग्य पाती है तो फिर से केस चलेगा।

Advertisment

बता दें कि जिला अदालत ने इसी साल जून में मामले में रोनाल्डो को बरी किया था और यह भी कहा था कि आरोप लगाने वाली महिला उन पर फिर से मुकदमा नहीं दर्ज करा सकती है। लेकिन महिला ने अदालत को फैसले को फिर से चुनौती देने का मन बना लिया है।

मामला क्या है?

नेवादा की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2009 में रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को नहीं बताने के लिए 2,70,000 पाउंड भी दिए थे। 2019 में महिला ने रोनाल्डो पर आरोप लगाए और लास वेगास पुलिस ने मामले में रोनाल्डो को गिरफ्तार करने के लिए वारंट भी जारी किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

Advertisment

महिला के वकील ने लगाए आरोप

महिला के वकील ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब रोनाल्डो को गिरफ्तारी का वांरट जिले के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया तो उन्होंने उसे निरस्त करने का फरमान जारी कर दिया। और निरस्त करने की कोई वजह भी नहीं बताई। पुलिस का मानना था कि दुष्कर्म के मामले में उन्हें जांच करने की जरूरत है, लेकिन न्यायाधीश ने ऐसा नहीं होने दिया।

बता दें कि क्रिस्टियानों रोनाल्डो इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है, जिसका असर उनके साथ उनके क्लब के खेल पर भी दिख रहा है।

General News