Asian Games 2023 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की हॉकी इतिहास की सबसे बड़ी जीत, फैंस बोले "इनको हर जगह मुंह काला करवाना है बस"

चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 गोल से हरा दिया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
asian games 2023

asian games 2023

एशियन गेम्स 2023: चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 गोल से हरा दिया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisment

हॉकी इतिहास की भारत की सबसे बड़ी जीत
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने बीते दिन यानी 30 सितंबर हांगझू में खेले जा रहे एशियाई खेलों के पूल ए के एकतरफा मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 10-2 से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम की गोल अंतर के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने 11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट में गोल किए वहीं साथी खिलाड़ी वरुण कुमार ने 41वें और 54वें मिनट में 2 गोल किए। इनके अलावा मनदीप सिंह ने 8वें, सुमित ने 30वें, शमशेर सिंह ने 46वें और ललित कुमार उपाध्याय 49वें गोल किए।

वहीं पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद खान ने 38वें मिनट और अब्दुल राणा ने 45वें मिनट में गोल किए। जिसके चलते फुल टाइम में भारत ने 10-2 के बड़े अंतर से मैच जीत लिया और भारत की यह जीत भारत-पाकिस्तान हॉकी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ इसी अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने यह उपलब्धि 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों के फाइनल में हासिल की थी।

Advertisment

भारत ने लिया 41 साल पहले का बदला
इस जीत के साथ भारत ने 41 साल पहले मिली करारी हार का बदला ले लिया। लगातार चार जीत के बाद टीम इंडिया पूल-ए में 12 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम अपने आखिरी पूल मैच में 2 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी।

यहां देखिए भारत की जीत पर फैंस के रिएक्शन

publive-imagepublive-imagepublive-imagepublive-imagepublive-image

Asian Games 2023