Advertisment

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम को 2-1 से हराया।

author-image
Justin Joseph
New Update
CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए सलिमा टेटे और न्यूजीलैंड की ओर से ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर स्कोर बराबर किया। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने जीत दर्ज की।

Advertisment

भारतीय महिला हॉकी टीम 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने में कामयाब हुई है। पिछली बार भारत ने 2002 में गोल्ड और 2006 में सिल्वर मेडल जीता था। यह पहली बार है कि भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

खेल में भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले ही मिनट में गोल के लिए प्रयास किए, लेकिन नाकाम रहा। 10वें मिनट में न्यूजीलैंड को मौका मिला लेकिन गोल नहीं हुआ। इसके बाद 11वें मिनट में संगीता कुमारी ने मौका बनाया, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। दोनों टीमों की ओर से पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

खेल के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल कर स्कोर किया बराबर

Advertisment

इसके बाद भारत के लिए 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने पहला गोल किया। इस प्रकार भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 1-0 था। न्यूजीलैंड ने स्कोर बराबर करने के लिए गोल किया, लेकिन भारत ने रिव्यू लिया और गोल को खारिज कर दिया गया।

स्कोर बराबर करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार अटैक किए, लेकिन भारत ने हर बार उसे नाकाम किया। चौथे क्वार्टर में भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम गोल करने में नाकाम रही। खेल के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को भारतीय खिलाड़ी की गलती से पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर कुछ इस प्रकार है-

  • ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया।
  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार मिली।
  • ग्रुप मैच में भारत ने कनाडा पर 3-2 से जीत दर्ज की।
  • ग्रुप मैच में भारत को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया।
  • ग्रुप मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया।
  • ग्रुप मैच में भारत ने घाना को 5-0 से हराया।
India General News Commonwealth Games 2022