Advertisment

जूनियर हॉकी महिला वर्ल्ड कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से मात देते हुए FIH जूनियर हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian women's junior team celebrates after winning QF tie against South Korea. (Photo Source: Twitter)

Indian women's junior team celebrates after winning QF tie against South Korea. (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना बेमिसाल प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर FIH जूनियर वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया का अंतिम-4 में सामना तीन बार की विजेता नीदरलैंड्स से 10 अप्रैल को होगा। भारत का टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 संस्करण में रहा था जब टीम ने कांस्य पदक जीता था।

Advertisment

भारत ने कोरिया को धूल चटाई

पिछले मैचों की तर्ज पर भारत ने यहां भी मजबूत शुरुआत करते हुए कोरियाई सर्किल में जगह बनाई जिससे उन्हें 11वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। सलीमा टेटे ने स्लैप शॉट लेते हुए मुमताज खान के साथ बढ़िया सूझबूझ दिखाते हुए टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में दीपिका ने शॉट मारा जिसे लालरिंदिकी ने गोल में तब्दील किया।

दूसरा क्वार्टर दोनों टीमों के लिए अधिक शारीरिक था लेकिन भारत ने ज्यादातर समय गेंद अपने पास रखी। भारतीय रक्षापंक्ति ने शुरुआती आधे घंटे में दक्षता दिखाई जिससे दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी गोलकीपर बिचु देवी खरीबाम को अधिक परेशान नहीं कर पाए। टीम इंडिया को तीसरे क्वार्टर में फिर सफलता हासिल हुई जब सर्किल की सीमा पर ब्यूटी डुंग डुंग ने शानदार असिस्ट दिया जिसे संगीता कुमारी ने गोल कर दिया।

भारत ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत स्पष्ट इरादे से 3-0 की बढ़त के साथ की। पहले 20 सेकंड के भीतर ही अनुभवी लालरेमसियामी ने गोल पर प्रहार किया लेकिन कोरियाई गोलकीपर ने उसे बचा लिया। भारत के लगातार हमले ने कोरियाई रक्षापंक्ति को संघर्ष करने पर मजबूर किया, जिससे अंतिम कुछ मिनटों में भारत को 4-0 की बढ़त लेने का मौका भी मिला था।

India General News